Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिव मंदिर में नंदी महाराज के दूध पीने का विडियो वायरल, उमड़ी भक्तों की भीड़।
    Uncategorized

    शिव मंदिर में नंदी महाराज के दूध पीने का विडियो वायरल, उमड़ी भक्तों की भीड़।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उसका

    संग्राम ओझा भावेश

    विजयीपुर/गोपालगंज

    प्रखंड के मुसेहरी स्थित शिव मंदिर में नंदी को दूध पिलाने का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है। इसे आस्था कहें या अंधविश्वास लेकिन इस तरह का मामला सामने आने के बाद से लोगों का कौतुहल बढ़ता जा रहा है। मंदिर में नंदी की प्रतिमा को दूध व जल पिलाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। सैकड़ों भक्त घरों से दूध और पानी लेकर नंदी महाराज को चम्मच से पिलाते हुए नजर आए।
    दरअसल विजयीपुर प्रखंड के मुसेहरी बाजार में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नंदी की मूर्ति के दूध पीने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसने भी इस वायरल वीडियो को देखा वह मंदिर की तरफ दौड़ गया। यहां पर देखते ही देखते शिव मंदिर में भक्तों का तांता लग गया। मंदिर में भगवान शिव के नंदी बैल की मूर्ति की दूध पीने की खबर सामने आते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसे देखो हाथों में दूध और चम्मच लेकर मंदिर की तरफ दौड़ पड़ा और भगवान शिव की सवारी माने जाने वाले नंदी बैल की मूर्ति को दूध पिलाकर पुण्य कमाने में जुट गया। बता दें कि मुसहरी बाजार स्थित शिव मंदिर में सुबह पुजा के लिए मुसेहरी ग्राम की ही राजेश गुप्ता की पत्नी मंदिर में गई जहां वो प्रसाद के लिए हर मूर्ति में दूध को स्पर्श करा रही थीं। उसी बीच जब वो दूध का चमच नंदी भगवान के मुख से स्पर्श कराया तो तुरंत ही सारा दूध खत्म हो गया।फिर इसकी जानकारी वहां स्थित लोगों को दिया। जिसके बाद यह खबर बिजली की तरह तुरंत आसपास में फैल गई और उसके बाद दर्शन के लिए भक्तों की हुजूम उमड़ पड़ी। भक्तों द्वारा बताया जा रहा है कि बाकायदा चम्मच से नंदी महाराज की प्रतिमा को लगाते ही वह पूरा चम्मच में दूध और जल पी जाते हैं।
    इसे अंधविश्वास कहे या विश्वास लेकिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मंदिर में नंदी महाराज की सेवा में लगे हुए हैं। जलपान कराने के साथ ही कोई उनका हाथ पैर दबा रहा है तो कोई अपनी मन्नतें मांग रहा है। इसे चमत्कार मानकर लोग काफी संख्या में दर्शन को पहुंच रहे हैं ।खासतौर पर महिला भक्त बड़ी संख्या में मंदिर में नंदी को दूध पिलाने पहुंच रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुचायकोट पुलिस दो अलग-अलग जगहों से 1698 बोतल शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
    Next Article शिव मंदिर में नंदी महाराज के दूध पीने का विडियो वायरल, उमड़ी भक्तों की भीड़।

    Related Posts

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    November 14, 2026

    ठाणे के हाईरानंदानी एस्टेट में एक बाइक पर पांच युवक सवार, खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

    November 14, 2026

    Vegas Now Casino: How Quick-Hit Players Manage Fast Sessions on Mobile

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, गोताखोरों को दिए लाइफ जैकेट

    घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

    राहटपुर के खेत में उतरे डीएम रिची पांडेय स्वयं हंसुआ चलाकर की धान की कटनी, 35.260 किलो उपज दर्ज

    छठ की आध्यात्मिक परंपरा में सेवा और समर्पण का भाव, व्रतियों को भेंट की साड़ियां

    भगवान भास्कर और छठी मैया के दर्शन-पूजन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    छठ व्रतियों के सम्मान में 400 से अधिक महिलाओं को भेंट की पूजन साड़ी

    छठ व्रतियों के घर तक पहुंचाया 1000 लीटर दूध, खरना पर मुखिया की पहल

    छठ घाटों की घेराबंदी और बिक्री पर प्रशासन सख्त, डीसी बोले- नदी किसी की जागीर नहीं

    NH-33 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23.940 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    झारखंड स्थापना के 26 साल होने के बावजूद भी अच्छे चिकित्सा के लिए स्थानीय वंचित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.