
राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज
मांझागढ़ गोपालगंज अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर में एक जवान ने अपने ही चार साथियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां. फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गयी आरोपित जवान ने खुद को भी गोली मार कर किया आत्महत्या. मरने वाले जवानो में मांझागढ़ थाना क्षेत्र बहोरा टोला गांव निवासी स्वर्गीय राघो सिंह के पुत्र हेड कांस्टेबल विनोद सिंह भी शामिल. है घटना की जानकारी होते ही परिजनों में मातम.छाया हुआ है । विनोद सिंह 5 भाई है भाइयो में सबसे बड़े थे ।इनके तीन पुत्री और एक पुत्र है तीनो पुत्री की शादी कर चुके थे ।लड़का पढ़ रहा है ।पत्नी सुशीला देवी और पुत्र कर्ण कुमार और भाई का रो रो कर हालत खराब है ।
