मधुबनी से संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट
■ पुलिस प्रशासन सेे अब लोगों का भरोसा उठ रहा है
■ घटना की जांच करती पुलिस
हरलाखी/सं। थाना क्षेत्र में एक ही रात में चार घरों में चोरी होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है। दरअसल स्थानीय थाना क्षेत्र के बेता परसा में अज्ञात चोरों ने एक ही रात चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गये।बताया जा रहा है कि चोरों ने करीब चार लाख की चोरी की है। हैरत की बात यह है कि पूरी रात चोरी की घटना होती रही और पुलिस सोती रही। वही पीड़ित मोहम्मद कलाम
ने बताया कि चोरों ने गहना जेबर, व रुपये समेत करीब 80 हजार की चोरी कर ली है। मोहम्मद ईसाराफिल ने बताया कि पांच हजार रुपये की चोरी कर ली। राम सेवक दास ने बताया चालीस हजार रुपए की चोरी हुई है। मोहम्मद फुल हसन ने बताया करीब दस हजार की चोरी हुई है। वही इस घटना को सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इधर सूचना मिलते ही एएसआई राम प्रवेश यादव दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली। वही स्थानीय ग्रामीण साहिल कुमार, अब्दुल शुवान, भोगेन्द्र साह, अशोक दास व पंचायत के मुखिया पति सहित अन्य लोग ने बताया स्थानीय चौकीदार व पुलिस प्रशासन कभी अपने ड्यूटी अच्छे से नहीं निभाते है। हैरत की बात यह है, की स्थानीय चौकीदार भि अपने गांव में ड्यूटी करने के बदले दुसरा गांव में ड्यूटी करते है। इस संबंध में स्थानीय चौकीदार ध्यानी दास ने बताया हमारा
ड्यूटी पिपरौन में लगा हुआ है। उधर क्षेत्र में बार-बार हो रही आपराधिक घटना से पुलिस प्रशासन पर से लोगों का भरोषा उठने लगा है। और लोगों में दहशत हो गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच चल रही है।