Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साढ़े तीन करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट, बजट में युवा, किसान, महिलाओं की हुई अनदेखी: भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    साढ़े तीन करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट, बजट में युवा, किसान, महिलाओं की हुई अनदेखी: भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साढ़े तीन करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट, बजट में युवा, किसान, महिलाओं की हुई अनदेखी: भाजपा

    बजट में गांव, गरीब, महिला, किसान, मजदूर, युवा सभी की उपेक्षा की गई : प्रेम झा

    जमशेदपुर। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पेश किए गए बजट को भाजपा ने दिशाहीन और निराशाजनक बताया है। गुरुवार को पेश किए बजट पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेश किए बजट में कुछ भी स्वागत योग्य नही है। यह बजट युवा, महिला, किसान, मजदूर सभी को निराश करने वाला है। पिछले बजट में 91 हजार से अधिक का प्रावधान करने वाली झारखंड सरकार ने एक वर्ष में बजट की प्रस्तावित राशि की 40 फीसदी ही खर्च कर पाई। यह दर्शाता है कि झारखंड सरकार बजट में किये गए घोषणा को धरातल में उतारने में पूर्ण रूप से विफल रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों से बड़े वादे करने वाली सरकार ने बजट में इनसब पर कोई दिलचस्पी नही दिखाई है। बजट में किये गए घोषणाएं भी सरकार के नेतृत्वहीनता के कारण लागू करवाना वास्तव में बड़ी चुनौती साबित होगी।

    बजट में गांव, गरीब, महिला, किसान, मजदूर, युवा सभी की उपेक्षा की गई : प्रेम झा

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला प्रवक्ता प्रेम झा ने झारखंड सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर कहा कि झारखंड सरकार पिछले बजट की कई घोषणाओं को पूर्ण करने में विफल साबित हुई है। पिछले बजट का 40 प्रतिशत खर्च करने वाली झारखंड सरकार ने इस बार बजट का आकार तो बढ़ाया परंतु बजट में सभी वर्गों को निराशा ही हाथ लगी। युवाओं के रोजगार के लिए बजट में कोई प्रवधान नहीं किया गया हैं, नौजवानों को रोजगार नहीं तो भत्ता और किसानों के ऋण माफी वादा किया गया था, लेकिन इस पर कोई पहल नही की गई। राज्य में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में यह बजट पूर्ण रूप से निराश करने वाला है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबजट झारखंड राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया:राकेश तिवारी
    Next Article एमएलसी चुनाव को लेकर लगा आचार संहिता

    Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    May 12, 2025

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    May 12, 2025

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 175 लोगों में 10 लोगों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा

    भोजपुरी आईडल के विजेता को नकद पुरुस्कार एवं एल्बम मे गाने का मौका – तोमर

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.