Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 19 साल के भारतीय क्रिकेटर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने 72 घंटे तक की लगातार बैटिंग
    Breaking News Headlines

    19 साल के भारतीय क्रिकेटर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने 72 घंटे तक की लगातार बैटिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. सबसे लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड बनाने की कवायद में मुंबई के एक युवा क्रिकेटर सिद्धार्थ मोहिते ने नेट सत्र के दौरान 72 घंटे, पांच मिनट क्रीज पर बिताए. अब वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से उनकी इस उपलब्धि को मान्यता मिलने का इंतजार कर रहे हैं. 19 साल के मोहिते ने पिछले सप्ताह के आखिर में 72 घंटे पांच मिनट बल्लेबाजी करके हमवतन विराग माने के 2015 में बनाये गये 50 घंटे बल्लेबाजी करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. विराग माने पुणे के रहने वाले हैं.

    मोहिते ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि मैंने जो प्रयास किया उसमें सफल रहा. यह एक तरीका था जिससे मैं लोगों को दिखाना चाहता था कि मैं कुछ अलग हटकर हूं.कोविड-19 के बाद लगे लॉकडाउन के चलते मेरे करियर के दो अच्छे साल चले गए जो बड़ा नुकसान है. इसलिए मैंने सोचा कि कुछ अलग किया जाए और अचानक से मेरे मन में यह ख्याल आया तब मैंने कई एकेडमी और कोच से संपर्क किया.’

    यशस्वी जायसवाल के कोच ने की मदद

    मोहिते को उनके इस प्रयास में उनके कोच ज्वाला सिंह ने मदद की. ज्वाला सिंह युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के कोच हैं. मोहित ने इनके बारे में कहा, ‘हर कोई मेरे लिये मना कर रहा था. इसके बाद मैंने ज्वाला सर से संपर्क किया और उन्होंने कहा क्यों नहीं. उन्होंने मेरा पूरा समर्थन किया और मुझे जिस चीज की भी जरूरत पड़ी उसे मुहैया कराया.’

    गेंदबाजों का एक समूह मोहिते के सहयोग के लिए पूरे सत्र के दौरान उनके साथ रहा. नियमों के अनुसार बल्लेबाज एक घंटे में पांच मिनट का आराम ले सकता है. मोहिते की रिकॉर्डिंग और संबंधित कागजात अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के पास भेज दिये गये हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूस को हॉकी वर्ल्ड कप से किया गया बाहर, पुतिन से छीनी गई मानद उपाधि
    Next Article ताजमहल पर जारी ऊर्स के दौरान युवक ने लगाया ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा, भीड़ ने कर दी पिटाई

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.