Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयाप्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस के जवानों को किया गया है प्रतिनियुक्तः पुलिस अधीक्षक
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राष्ट्रीय

    महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयाप्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस के जवानों को किया गया है प्रतिनियुक्तः पुलिस अधीक्षक

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयाप्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस के जवानों को किया गया है प्रतिनियुक्तः पुलिस अधीक्षक
    महाशिवरात्रि के अवसर पर देवतुल्य श्रद्धालुओं हेतु कतारबद्ध व सुगम जलार्पण की व्यवस्था सुनिश्चितः उपायुक्त
    ■ सेवाभाव व सहयोग की भावना से प्रतिनियुक्त अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी करें कार्यःउपायुक्त

    ■ एनडीआरएफ, क्यूआरटी, एम्बूलेंस, दमकल एवं सफाई की टीमें रहेगी चौबिसों घंटे रहेगी मेला क्षेत्र में एक्टिवः-उपायुक्त
    ====================
    ■ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर क्यू कॉम्प्लेक्स और मंदिर प्रांगण में सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से होगी निगरानीः-उपायुक्त

    महाशिवरात्रि को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय कुमार सिंह द्वारा श्रद्धालुओं हेतु की गयी विभिन्न व्यवस्थाओं व सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए रुटलाईन (सरकार भवन, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू काम्प्लेक्स) आदि के फाइनल तैयारियों की वास्तुस्थिति से अवगत हुए। इस दौरान उपायुक्त द्वारा विद्युत प्रमंडल देवघर, पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल देवघर एवं नगर निगम के अधिकारियों के अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सारी तैयारियों व सुविधाओं पर नजर बनाए रखें, ताकि श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा सुगम एवं सुलभ जलार्पण मुहैया कराई जा सके।

    इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि महाशिवरात्रि के अवसर पर देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम व सुरक्षित जलार्पण हेतु सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। साथ ही साथ हीं भीड़ कंट्रोल करने के उदेश्य से बीएड कॉलेज परिसर के अलावा क्यू कॉम्पलेक्स के अंदर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है, जहां श्रद्धालुओं हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गयी है। आगे उपायुक्त ने कहा कि सम्पूर्ण रुटलाइन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारियों पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। वहीं श्रद्धालुओं को सुरक्षित जलार्पण कराने के उदेश्य से क्यू कॉम्प्लेक्स व मंदिर प्रांगण में सीसीटीवी कैमरों का अधिष्ठापन कराया गया है, जिसकी निगरानी अनुमंडल पदाधिकारी देवघर की अगुवाई की जायेगी। साथ हीं एनडीआरएफ, क्यूआरटी, एम्बूलेंस, दमकल एवं सफाई की टीम चौबिसों घंटे एक्टिव में मोड में मेला क्षेत्र में कार्य करेगी। साथ हीं 28 फरवरी, 01 मार्च व 02 मार्च को चार पालियों में दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की गयी है, श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

    *■ श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नाथबाड़ी में शीघ्रदर्शनम कूपन काउंटर की व्यवस्था:-उपायुक्त….*
    इसके अलावे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु इस वर्ष नाथबाड़ी में शीघ्रदर्शनम कूपन काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। साथ हीं इस बार एक दिन एडवांस यानी 28 फरवरी को भी श्रद्धालु शीघ्रदर्शनम कूपन रात्रि 9ः00 बजे तक ले सकते हैं।

    ■ महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयाप्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस के जवानों को किया गया है प्रतिनियुक्तः पुलिस अधीक्षक
    इसके अलावे पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गयी है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे रुट लाइन एवं मंदिर के क्षेत्र में प्रयाप्त पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई हैं। इसमें 7 पुलिस उपाधीक्षक, 36 इंसपेक्टर एवं 334 एस०आई० व ए०एस०आई० की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। साथ हीं श्रद्धालुओं के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सेवा भाव व चौकस रहकर कार्य करने का निदेश दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से जलार्पण कराया जा सके।

    इस दौरान उपरोक्त के अलावे* उपविकास आयुक्त श्री कुमार ताराचंद, नगर आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश यादव, डीआरडीए निदेशक श्री परमेश्वर मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री पवन कुमार, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक श्री मंगल सिंह जामुदा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर श्री आनंद सिंह, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल श्री डीएन साहू एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रथम राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता को लेकर करीम सिटी कॉलेज में स्वीप(SVEEP) के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article बंगरहटा और शुम्भा ड्योढ़ी के बीच सड़क दुर्घटना में 2की मौत एक घायल

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.