Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के प्रथम राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह की 59वां पुण्यतिथि मनाई गई
    Uncategorized

    देश के प्रथम राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह की 59वां पुण्यतिथि मनाई गई

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संतोष चौरसिया की रिपोर्ट

     बेगूसराय

    सोमवार को कांग्रेस भवन बेगूसराय में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह के अध्यक्षता में महान स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र धरोहर, देश के प्रथम राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह की 59वां पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन दिया। वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह जी हमसबों के प्रेरणा स्त्रोत थे, हैं और रहेंगे।वे सादा जीवन उच्च विचार वाले महान विभूति थे, उनके ही अध्यक्षता में संविधान का निर्माण हुआ और भारत उसी संविधान के आधार पर आजादी से लेकर अब तक चल रही है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह जी के लिए देश उनकी पहली प्राथमिकता थी, वे हमेशा देश के लिए कुर्बान होने को तैयार रहते थे, वही जब जब देश पर विपदा आई उन्होंने आगे बढ़कर विपदा को टालने का काम किया। वक्ताओं ने कहा कि वह छात्र जीवन से ही प्रतिभा के धनी थे, यही कारण था कि शिक्षक भी उनके विद्वता के कायल थे। डॉ राजेंद्र प्रसाद के जीवन चरित्र को आत्मसात करके ही एक बेहतर भारत का निर्माण संभव है।जिला महासचिव श्री सावर कुमार ने कहा कि 20वीं सदी में भारत ने कई महान व्यक्तित्व पैदा किए जिनमें से एक थे,देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद। वे उन भारतीय नेताओं में से थे जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी ने उन्हें अपने सहयोगी के रूप में चुना था। और साबरमती आश्रम के तर्ज पर सदाकत आश्रम की एक नई प्रयोगशाला का दायित्व भी सौंपा था। वह भारत के एक मात्र से राष्ट्रपति थे, जिन्होंने लगातार दो बार राष्ट्रपति पद प्राप्त किया था। उन्हें सन 1962 में अपने राजनीतिक और सामाजिक योगदान के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया।आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके सपनों का देश बनाने का संकल्प लेते हैं। इस पुण्यतिथि में जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार, पूर्व प्रदेश सचिव अनुपम कुमार ‘अन्नू’,अभय कुमार सिंह,आई टी सेल जिलाध्यक्ष कुशमेश कुमार, प्रदेश सचिव रवि कुमार, विकास झा, कुमार रत्नेश टुल्लू, प्रणव कुमार बब्लू, बाल्मिकी पासवान, राघव कुमार आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिलास्तरीय बॉलीवॉल में पचम्बा की टीम पहुंची फाइनल में
    Next Article प्रथम राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता को लेकर करीम सिटी कॉलेज में स्वीप(SVEEP) के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    Golden Panda Casino klantenservice en accountproblemen oplossen

    November 7, 2026

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    November 7, 2026

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    November 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Golden Panda Casino klantenservice en accountproblemen oplossen

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.