Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काशी में की गई थी मेरी मृत्यु की कामना, तो मुझे खुशी हुई: बनारस में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    काशी में की गई थी मेरी मृत्यु की कामना, तो मुझे खुशी हुई: बनारस में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की. बाबा विश्वनाथ की विधि विधान से पूजा के बाद पीएम मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय हमारी मृत्यु की कामना भी की गई थी. उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि भारतीय राजनीति में लोग कितना नीचे गिरे हैं, लेकिन जब काशी में मेरी मृत्यु के लिए प्रार्थना की गई, तो मुझे खुशी हुई. इसका मतलब यह हुआ कि मेरी मृत्यु तक न तो मैं काशी छोडूंगा और न ही यहां के लोग मुझे छोड़ेंगे. अगर भक्तों की सेवा करते चला जाऊं तो उससे बढ़िया क्या होगा.पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये जिंदा शहर बनारस है. परिवारवादी लोग इसे नहीं समझ सकते कि यहां से मुक्ति का मार्ग खुलता है. पीएम मोदी ने कहा कि मरते दम तक काशी की सेवा करता रहूंगा. उन्होंने कहा कि पहले काशी में घाटों पर बम धमाके होते थे. आतंकवादी निडर थे, क्योंकि समाजवादी पार्टी उनके साथ थी. सपा सरकार खुलेआम आतंकवादियों से मामले वापस ले रही थी.
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब ये परिवारवादी समाजवादी पार्टी सत्ता में थीं तो यूपी के विकास के लिए हम जो भी काम करते थे उसमें बाधा डालते थे, लेकिन पिछले पांच वर्षों में, डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए ईमानदारी से प्रयास किया है.

    मैंने लाल किले से घोषणा की कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत हितग्राहियों तक पहुंचे. जब ऐसा होगा, तो तुष्टिकरण की कोई संभावना नहीं होगी. कोई भेदभाव नहीं होगा. यूपी में सभी को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. किसी से उसकी जाति या धर्म नहीं पूछा जाता है. सपा सरकार सिर्फ अपना और परिवार का ही विकास करती रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा: कार पलटने से 2 लोगों की मौत, चार घायल
    Next Article NCR से बाहर करें हरियाणा के इलाके: सरकार ने कहा- फायदे से ज्यादा हमारा नुकसान

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.