हिन्दू उत्सव समिति,विहिप,बजरंग दल सहित तमाम हिन्दू संगठनों ने गोलमुरी नानक नगर में चल रहे ईसाइयों द्वारा वड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन का किया विरोध
प्रशाशन द्वारा विषय के गंभीरता पर विचार करने के लिए गोलमुरी थाना में हिन्दू सिक्ख प्रतिनिधियों से किया गया चर्चा
आपसी भाई चारा के लिए खतरे की घंटी है,विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल,आर एस एस:बाबर खान
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत स्टेशन रोड में एक किराने दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया
इंक़लाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक (26-27 फरवरी) जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर के श्री कृष्ण भवन में सम्पन्न हुई। दिवंगत कॉमरेड भगवान दास को श्रद्धांजलि देने के साथ बैठक की शुरुआत हुई। देश भर से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने राज्यों में चले आंदोलन और संगठन पर रिपोर्ट रखी।
इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए रूस से तुरंत हमला बंद करते हुए दोनों पक्षों से मामले के कूटनीतिक हल निकालने की अपील की। साथ ही केंद्र सरकार से वहां फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित देश वापसी की मांग की।
बैठक में झारखंड की मौजूदा हेमंत सरकार द्वारा रोजगार के वादे को पूरा नहीं करने व राज्य के युवाओं को भाषा के मुद्दे पर भटकाने पर भी बात हुई। साथी ही राज्य सरकार को स्थानीय नीति स्पष्ट कर युवाओं को रोजगार देने की मांग बुलंद करने को लेकर सहमति बनी है। आरवाईए झारखंड जल्द ही इसको लेकर युवाओं के बीच जाएगा।
सरकार की नीतियों और रोजगार के मुद्दे पर वादाखिलाफी के कारण युवाओं में गुस्सा बढ़ रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश में हुए हाल के रेलवे अभ्यर्थियों के आंदोलन ने इस बात को साबित किया है। आरवाईए ने इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और 28 जनवरी के बिहार बंद का व्यापक असर रहा। झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में बेरोजगारी के खिलाफ यह आंदोलन फैल रहा है। दूसरी तरफ संघ और भाजपा द्वारा युवाओं को उन्मादी बनाने की कोशिश जारी है जिसके खिलाफ भी हमारा संघर्ष जारी है। साम्प्रदायिक मुद्दों से हटाकर रोजगार और अधिकार की लड़ाई में युवाओं को शामिल करने के लिए हमलोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। वह लड़ाई आगे भी बढ़ रही है। आगामी 09 मार्च को बिहार के युवा रोजगार अधिकार आंदोलन के तहत पटना पहुंच रहे हैं।
बैठक से बनी आगामी रणनीति
रोजगार के सवाल पर देशव्यापी अभियान लेते हुए मई में दिल्ली में युवाओं का जुटान।
राज्यों में सदस्यता अभियान को तेज करना, जिला व राज्य सम्मेलन सम्पन्न करना
संगठन के राष्ट्रीय सम्मेलन को 2022 के अंत तक सम्पन्न करना।
बैठक में बिहार, आसाम, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बंगाल, पंजाब समेत 15 राज्यों से प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रतिनिधियों में हरियाणा से विनोद धडोली, ओड़िसा से लिट्टू, देवाशीष, आसाम से आमूष कुमार तांती, पवित्र नायक, बिहार से शिव प्रकाश रंजन, आफताब आलम, जितेंद्र पासवान, धर्मेंद्र यादव, तारिक़ अनवर, सबा प्रवीण, झारखंड से रामेश्वरम चौधरी, संदीप जायसवाल, अमल घोष, अखिलेश राज, अविनाश, जयवीर हांसदा, सोनू पाण्डेय, अशोक मिस्त्री समेत अन्य राज्यों से शामिल रहे।
हिन्दू उत्सव समिति,विहिप,बजरंग दल सहित तमाम हिन्दू संगठनों ने गोलमुरी नानक नगर में चल रहे ईसाइयों द्वारा वड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन का किया विरोध
आज गोलमुरी थाना अन्तर्गत नानक नगर में प्रत्येक रविवार की भांति आज भी ईसाइयों द्वारा प्रशासन के बिना अनुमति के बड़े स्तर पर चंगाई सभा का आयोजन कर भोले भाले गरीब सिक्ख समुदाय व हिन्दू समुदाय के लोगो का धर्म परिवर्तन करा रहे थे यह जानकारी मिलने पर विहिप ,हिन्दू उत्सव समिति,बजरंग दल सहित समस्त हिन्दू संगठनों से सैकड़ो कार्यकर्ता पहुंच गए ओर इस अवैध धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए पुलिस प्रशाशन को जानकारी दी ओर पुलिस प्रसाशन के सहयोग से उक्त अवैध कार्य को रुकवाया गया
प्रशाशन द्वारा विषय के गंभीरता पर विचार करने के लिए गोलमुरी थाना में हिन्दू सिक्ख प्रतिनिधियों से किया गया चर्चा
ईसाई समुदाय के द्वारा लगातार किये जा रहे धर्म परिवर्तन से आस पास का माहौल खराब हो गया है और आज जब पुनः चंगाई सभा के माध्यम से भोले भाले सिक्ख बंधुओ का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था तो स्थानीय हिंदू व सिक्ख लोगो का विरोध प्रारम्भ हो गया
इसी संदर्भ में अपना पक्ष रखने के लिए प्रसासन द्वारा हिन्दू – सिक्ख प्रतिनिधि को बुलाया गया जिसमें सरदार शैलेन्द्र सिंह,अधिवक्ता रविप्रकाश,सरदार मंटू सिंह,संजय कुमार,एम साईं कुमारी,सोमू सरदार,दीपक वर्मा सहित अन्य थे
प्रसासन की ओर से SP साहब, सी सी आर dsp ,जमशेदपुर C.O व गोलमुरी थाना प्रभारी थे
प्रशाशन की ओर से ये अस्वस्थ किया गया कि तत्काल प्रभाव से इस अवैध चंगाई सभा पर रोक लगाकर दोषियों पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
आपसी भाई चारा के लिए खतरे की घंटी है,विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल,आर एस एस:बाबर खान
आज दिनांक 27 फरवरी 2022 को गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट स्थित नानक नगर में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हिन्दू संगठनों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने को लेकर जमकर उत्पात मचा कर जिला प्रशासन को खुली चुनौतियां दी है। और विधि व्यवस्था भंग किया ज़िला प्रशासन को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस हंगामा में विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल,आरएसएस और कुछ असामाजिक तत्व हैं। जिला प्रशासन ने कई घंटा के मशक्कत के बाद उत्पात मचाने वाले को पुलिस ने खदेड़ा। ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा के संत शहर जमशेदपुर में सांप्रदायिक रंग देना चाहती है कुछ विवादित हिंदू संगठन। जो आपसी भाई चारा के लिए खतरे की घंटी है। समय रहते इन संगठन एवं इनके संचालकों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता है। हमेशा इन संगठनों ने कानून को हाथ में लिया है। मामला कुछ भी हो जिला प्रशासन को जानकारी देनी इन संगठनों को लेकिन ये लोग संगठन के आड़ में गैरकानूनी काम करते हैं जो शहर की विधि व्यवस्था के लिए एक बड़ी समस्या बन जाती है। बाबर खान ने कहा कि झारखंड राज्य में जात पात की राजनीति नही चलने वाली है।
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत स्टेशन रोड में एक किराने दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत स्टेशन रोड में एक किराने दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया,वही पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है जहां सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की शिनाख्त की जा रही है
स्टेशन रोड स्थित मनोज किराना दुकान के दुकानदार रात के वक्त दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए जहां सुबह के वक्त स्थानीय लोगों ने दुकानदार को सूचना दी कि उनके दुकान का ताला टूटा हुआ है जहां दुकान आने पर पता चला कि दुकान के बाहर लगे चार से पांच तालों को तोड़कर चोरों ने गल्ले में रखें कुछ नगद और सामान पर हाथ साफ किया कुल मिलाकर 30 हज़ार तक की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया वही जानकारी मिल जाएगी जुगसलाई पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि चोरों द्वारा लगभग 30 हज़ार तक की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, उन्होंने बताया कि जुगसलाई पुलिस द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है जहाँ जांच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है

