Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: बीजेपी विधायकों ने लौटाए गहलोत सरकार के दिए आईफोन-13, सरकार ने दिया यह जवाब
    Breaking News Headlines

    राजस्थान: बीजेपी विधायकों ने लौटाए गहलोत सरकार के दिए आईफोन-13, सरकार ने दिया यह जवाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान सरकार के वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश होने के बाद बुधवार को सभी विधायकों को बजट की कॉपी, लेदर बैग, आईफोन-13 गिफ्ट की सौगात दी गई. राजस्थान की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने गहलोत सरकार के गिफ्ट एप्पल आईफोन 13 को लौटाने का निर्णय लिया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. पूनिया ने ट्वीट किया नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत सभी विधायकों ने चर्चा करने के बाद निर्णय लिया है कि राज्य सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार को देखते हुए कांग्रेस सरकार के द्वारा दिए गए आईफोन वापस करेंगे.

    बीजेपी के विधायकों के आईफोन लौटाने के फैसले पर सीएम गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने बीजेपी पर ट्वीट कर निशाना साधा है. संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर कहा कि इसी विधानसभा के पहले सत्र में लैपटॉप और आईपैड दिए गए थे वो तो वापस नहीं किए. 30 लाख के फ्लैट का क्या? काम से जुड़ी वस्तुएं देने की प्रथा सबसे पहले वसुंधरा के पहले कार्यकाल में कंप्यूटर से शुरू हुई थी.
    बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सदन में अपने मौजूदा कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया था. इसके बाद विधानसभा से जाते समय सभी विधायकों को ब्रीफकेस की जगह एक बैग और आईफोन 13 तोहफे के रूप में दिया गया. माना जा रहा है कि महंगे तोहफे पर करीब एक करोड़ 58 लाख रुपए खर्च किया गया है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि कोरोना काल की वजह से राज्य की माली हालात ठीक नहीं है इसलिए आईफोन लौटाने का निर्णय लिया गया है. राज्य की जनता पर अनावश्यक भार नहीं पड़े इसलिए सभी की सहमति से आईफोन लौटाने का निर्णय लिया गया.

    गहलोत सरकार का कहना है कि अब तक जो विधायक पूरी तरीके से पेपरलेस और अपडेटेड नहीं थे, वो अपडेटेड रहेंगे. वे सभी आईफोन 13 से स्मार्ट बनेंगे. विधायकों को ऐसे गिफ्ट पहली बार नहीं बांटे गए हैं. इससे पहले भी गहलोत सरकार उन्हें एप्पल आईपैड और लैपटॉप जैसे महंगे गैजेट्स गिफ्ट कर चुकी है. इस सरप्राइज गिफ्ट से कई विधायक प्रसन्न दिखे तो कई ने कहा कि हमारे पास तो पहले से ही था सरकार ने एक और दे दिया तो रख लेंगे. सीएम गहलोत ने अपने पिछले बजट में राज्य के सभी 200 विधायकों को आईपैड दिए थे. हालांकि, बीजेपी विधायकों द्वारा गिफ्ट लौटाने के ऐलान के बाद कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्‍तर प्रदेश बिजली विभाग के 55 इंजीनियर बर्खास्‍त, 10 साल से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे
    Next Article देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट, पिछले 24 घंटों में 11 हजार 499 केस दर्ज, 255 की मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.