Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश के करोड़ों गरीबों को जेनेरिक दवा से हो सकता है सस्ता इलाज : सुधीर कुमार पप्पू
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    देश के करोड़ों गरीबों को जेनेरिक दवा से हो सकता है सस्ता इलाज : सुधीर कुमार पप्पू

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश के करोड़ों गरीबों को जेनेरिक दवा से हो सकता है सस्ता इलाज : सुधीर कुमार पप्पू
    जमशेदपुर। डॉक्टर को लोग भगवान की उपाधि देते हैं परंतु डॉक्टर नहीं चाहते गरीबों को सस्ता और सुलभ इलाज मिले। अगर डॉक्टर मरीजों को जेनेरिक दवा अपनी पर्ची पर लिखना शुरु कर दे तो देश के करोड़ों करोड़ों गरीब जनता को सस्ता इलाज मुहैया हो सकता है। खेद का विषय है कि डॉक्टर दवा कंपनियों के लालच में आकर गरीब मरीजों को भी ब्रांडेड कंपनी की दवा लिखते हैं जिससे उन्हें महंगी उपहार मिलता है। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कहीं हैं। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग और देश के डॉक्टरों को इस विषय पर आत्म चिंतन करने की जरूरत है। सरकार को इस दिशा में कोई कठोर कानून बनाकर जेनेरिक दवा को सर्व सुलभ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। ब्रांडेड दवा कंपनियां सैकड़ों करोड़ो रुपए विज्ञापन में डॉक्टरों को उपहार देने में और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खुश करने में लगा देती हैं नतीजा सैकड़ों गरीबों को सस्ता इलाज नहीं मिल पाता है । इसमें दवा दुकानदारों की अहम भूमिका है जो मरीजों को जेनेरिक दवाएं नहीं देकर ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में ब्रांडेड दवा देते है। भारत जैसे गरीब देशों के लिए यह अभिशाप है। सरकार के आदेश के बावजूद अस्पतालों में बैठे डॉक्टर जेनेरिक दवाएं मरीजों को नहीं लिखते है। दवा कंपनियों के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सुबह से शाम तक डॉक्टरों के क्लीनिक और अस्पतालों के चक्कर लगाते हैं। डॉक्टरों से अनुरोध किया जाता है कि वे उनकी कंपनी का दवा लिखें ताकि उनको कंपनी के तरफ से अच्छे उपहार मिल सकते हैं। अधिवक्ता ने आगे कहा कि यह गैरकानूनी है बावजूद डॉक्टर धड़ल्ले से ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं लिखते हैं इस पर सरकार और देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट भी नाराजगी व्यक्त कर चुकी हैं। सरकार को चाहिए कि कठोर कानून बनाकर डॉक्टरों को मजबूर करें कानून का पालन करने के लिए ताकि गरीबों को जेनेरिक दवा से सस्ता इलाज मुहैया करवाया जा सके। ब्रांडेड दवा और जेनेरिक दवा में अंतर सिर्फ बड़े और छोटे कंपनियों का है बड़े कंपनियां दवा बनाती है वह ब्रांडेड हो जाता है जबकि छोटी कंपनियां जो दवा बनाती है वह जेनेरिक है। इसीलिए दोनों की कीमत में काफी फर्क है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार इस दिशा में पहल करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बीच एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा जब्त, पंजाब से जब्त किए गए सबसे अधिक 510.91 करोड़ रुपए जब्त
    Next Article दिल्ली में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्‍ली के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ पड़े ओले

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.