झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने उत्तर प्रदेश की जलालपुर से भाजपा प्रत्याशी श्री सुभाष राय जी के समर्थन में विभिन्न जनसभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर लोगों से फिर से डबल इंजन सरकार चुनने की अपील की। उन्हें बताया कि झारखंड में सरकार बदलने के बाद कैसे विकास कार्य ठप हो गए और तुष्टीकरण की राजनीति बढ़ गई है।
जलालपुर के नवादा मंडल में आयोजित सभा में कहा कि परिवारवाद का समर्थन करनेवाले दल अपने परिवार का ही भला करते हैं, जबकि राष्ट्रवादी दल देश और आम लोगों की चिंता करते हैं। झारखंड में अभी परिवारवादी दल सत्ता में है, वहां भी ये दल अपने लाभ के लिए ही कार्य कर रहे हैं
जलालपुर विधानसभा के अंबेडकर नगर क्षेत्र में सभा में उन्होंने कहा कि यहां मोदी जी-योगी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने को लेकर काफी उत्साह है। परिवारवादी दलों के शासन में माफिया और अपराधियों का बोलबाला था। आज प्रदेश में अपराधी सही जगह पहुंचा दिए गए हैं।

