Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छतौना पंचायत के वार्ड संख्या – 18 में गैस सिलेंडर विस्फोट से हुई अगलगी की घटना में 05 घर पूर्णतः जलकर राख हो गया
    Uncategorized

    छतौना पंचायत के वार्ड संख्या – 18 में गैस सिलेंडर विस्फोट से हुई अगलगी की घटना में 05 घर पूर्णतः जलकर राख हो गया

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट

    समस्तीपुर प्रखंड के छतौना पंचायत के वार्ड संख्या – 18 में गैस सिलेंडर विस्फोट से हुई अगलगी की घटना में 05 घर पूर्णतः जलकर राख हो गया l घरों में रखे सभी खाद्यान पदार्थों के अलावा कपड़ा, बर्तन एवं नगदी भी जल कर खाक हो गया l घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फायर बिग्रेड को फोन किया , किन्तु बार-2 फोन करने के बावजूद फोन नहीं उठाने पर विधायक ने अनुमंडलाधिकारी को फोन करके फायर ब्रिग्रेड के रवैये पर गहरी नाराजगी जाहिर की l विधायक ने अनुमंडलाधिकारी से अविलम्ब फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों को छतौना भेजने को कहा l तदुपरांत फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची l स्थानीय लोगो ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया l  विधायक ने पीड़ित परिजनों से मिलकर ढाढ़स बंधाया तथा कहा कि दुःख की इस घड़ी में वो पीड़ित परिजनों के साथ है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को यथासंभव सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन दिया है। इस घटना में छतौना पंचायत के वार्ड संख्या – 18 के गणेश महतो , पंकज महतो , सिंघेश्वर महतो , राधा देवी तथा राहुल महतो जैसे अत्यंत गरीब लोगो का घर अगलगी में जलकर पूर्णतः नष्ट हो गया है l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अंचलाधिकारी को सरकारी प्रावधानों के अनुरूप न्यायोचित मुआवजा देने हेतु आवश्यक व अपेक्षित पहल करने का निर्देश दिया l अंचलाधिकारी ने  विधायक को बताया कि कल सुबह तक पीड़ितों को  नियमानुकूल मुआवजा मुहैया करा दी जाएगी l मौके पर राजद प्रदेश सचिव विनोद कुमार राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , प्रखंड प्रमुख समीना खातून, समाजसेवी मोo जुम्मन , सरपंच किशोरी पासवान, मुखिया लक्ष्मण पासवान , वार्ड सदस्य चन्दन कुमार , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव , उप प्रमुख राजेश कुमार , राजद नेता प्रमोद कुमार पप्पू , जयलाल राय, सुरेश राय, अरविन्द राय, गुड्डू सिंह , धर्मेन्द्र उर्फ बुलेट कुमार, रविन्द्र कुमार रवि , ज्योतिष महतो , मनोज पटेल, गगन कुमार राय तथा मोo अमरोज आदि मौजूद थे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ  के राम बालक सिंह का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन
    Next Article सिंघिया रोसड़ा एसएच88 मार्ग पर सड़क निर्माण कर रहे कम्पनी के द्वारा परिवहन विभाग के राजस्व का गोलमाल कर रहे

    Related Posts

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    November 7, 2026

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    November 6, 2026

    1xbet Download App Guide: Install, Register & Play Safely

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.