
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
विभूतिपुर के पूर्व विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के राम बालक सिंह का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन मोहम्मद उमर फारुख की अध्यक्षता में जनता दल यू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ समस्तीपुर कार्यालय पर किया गया। इस अभिनंदन समारोह में सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह को मिथिला परंपरा के अनुसार पुष्पगुच्छ, चादर, माला एवं पाग से सम्मानित किए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ज्योति, राम दयाल महतो, दिनेश सिंह प्रदेश महासचिव रामकरण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ कुंवर, रामविलास महतो , देवेंद्र झा, कृष्णा कुमारी, निर्वतमान जिला मीडिया
संयोजक राजीव मिश्रा, मीडिया प्रभारी विकास कुमार सिंह, जिला महासचिव अवधेश प्रसाद सिंह, संजीव कुमार सिंह, विजय यादव, रामचन्द्र महतो, अमरेश महतो, अरुण कुशवाहा, अजहर इमाम, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, रंजन महतो, सुबोध कुमार सिंह, राम विनोद चौधरी, सुबोध कुमार राय, देवेंद्र पाठक, मनीष कुमार, कार्यालय प्रभारी सौरव कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
