Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूस ने यूक्रेन के दो प्रांतों को अलग देश के तौर पर दी मान्यता, राष्ट्रपति पुतिन ने किया ऐलान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रूस ने यूक्रेन के दो प्रांतों को अलग देश के तौर पर दी मान्यता, राष्ट्रपति पुतिन ने किया ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मॉस्को. रूस और यूक्रेन के बीच जंग जैसे हालात हैं. इसी दौरान सोमवार देर रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने राष्ट्र को संबोधित किया. इस संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के विद्रोहियों के कब्जे वाले दो प्रांतों को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता देने के कानून पर साइन कर दिए. रूस के इस फैसले से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की पश्चिम देशों की आशंका के बीच तनाव और बढ़ने की उम्मीद है.

    इस दस्तखत के बाद रूस की नजरों में अब लुहांस्क और डोनेस्टक स्वतंत्र देश हैं. पुतिन ने टीवी पर आकर देश को संबोधित करते हुए यह ऐलान किया. सिर्फ इतना ही नहीं पुतिन ने यूक्रेन पर बयानों से वार किया. उन्होंने यूक्रेन को राष्ट्र मानने से भी इंकार दिया. पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन जल्द ही परमाणु बम बनाने की तरफ बढ़ रहा है. दरअसल राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संबोधन में कहा कि वह जल्द ही पूर्वी यूक्रेन के दो अलग-अलग क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देगा. पुतिन ने कहा कि रूस स्वघोषित गणराज्य डोनेत्स्क और लुगंस्क को अलग देश के रूप में मान्यता देगा.
    पुतिन का आरोप है यूक्रेन अमेरिका की कठपुतली बन चुका है. उन्होंने कहा हम इस वास्तविक खतरे को नजरअंदाज नहीं कर सकते. विशेष रूप से यह देखते हुए कि पश्चिमी संरक्षक यूक्रेन में ऐसे हथियार बनाने की सुविधा प्रदान कर सकते हैं ताकि हमारे देश के लिए एक और खतरा पैदा हो सके. हम देख रहे हैं कि किस तरह यूक्रेन की सेना को मजबूत किया जा रहा है.

    इससे पहले पुतिन ने मॉस्को में रूस की सुरक्षा परिषद- क्रेमलिन सिक्योरिटी काउंसिल की इमरजेंसी बैठक बुलाई. जिसमें साफ कर दिया कि तनाव खत्म करने लिए अब किसी भी तरह के पीस प्लान की गुंजाइश नहीं है. यानी दुनिया की परवाह किए बिना रूस ने वही कर दिया जो उसके राष्ट्रीय हित में था. अपने हिसाब से उसने यूक्रेन के तीन टुकड़़े कर दिए लेकिन अभी इन्हें दुनिया की मान्यता हासिल नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP: इटावा में एनएसजी कमांडो पर जानलेवा हमला, खेत में काम कर रहे लोगों ने बचाई जान
    Next Article देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13 हजार 405 केस दर्ज, 235 लोगों की मौत

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.