Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्‍तानी एक्ट्रेस उशना ने कहा, कजिन मैरिज से पैदा हो रहे हैं डिफेक्टेड बच्चे
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्‍तानी एक्ट्रेस उशना ने कहा, कजिन मैरिज से पैदा हो रहे हैं डिफेक्टेड बच्चे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लाहौर. पाकिस्तान में चचेरी, ममेरी, मौसेरी या फुफेरी बहन से शादियां आम हैं. इन शादियों के चलते जेनेटिक डिसऑर्डर के बढ़ते मामलों को देख पाकिस्तानी एक्ट्रेस उशना शाह ने सोशल मीडिया के जरिये चिंता व्यक्त की है. हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर कलाकारों से नाटकों में कजिन मैरिज की प्रथा को बढ़ावा न देने की अपील की. उन बीमारियों के बारे में भी बताया जो करीबी रिश्तों में शादी के बाद पैदा हुए बच्चों में होने की संभावना है.

    एक्ट्रेस उशना शाह ने ट्वीट किया, “एक आर्टिस्ट और क्रिएटर होने के नाते हमें सीरियल या नाटकों में कजिन मैरिज को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए. बरसों से कजिन मैरिज के बढ़ते चलन के कारण बच्चों में कई स्वास्थ्य समस्याएं और जन्म दोष, जैसे थैलेसीमिया और लर्निंग डिसेबिलिटी की समस्या देखी गई हैं इसलिए आइए इसे गंभीरता से लें.”

    उशना ने पाकिस्तान में निकाह की इस परंपरा से बंधे होने के कारण जेनेटिक डिसऑर्डर से पीड़ित बच्चों की दुर्दशा पर प्रकाश डालते हुए एक न्यूज पोस्ट की.

    पाक में हेल्थ डिसऑर्डर से जूझ रहे बच्चे

    पाकिस्तान के कुछ शहरों में कजिन मैरिज की प्रथा को बड़े स्तर पर अपनाया जा रहा है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस प्रथा की वजह से जेनेटिक डिसऑर्डर यानी आनुवांशिक विकार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. फिलहाल सबसे आम समस्याओं में आनुवांशिक ब्लड डिसऑर्डर थैलेसीमिया शामिल है.

    साल 2017 में जेनेटिक म्यूटेशन की एक रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान में खून के रिश्तों में शादी होने से जेनेटिक डिसऑर्डर बढ़े हैं. समुदाय में ही शादी करने पर यह संभव है कि दूसरे पार्टनर में भी यही आनुवांशिक समस्या हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशतरंज: भारत के युवा ग्रैंडमास्टर 16 साल के प्रागननंदा ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन को हराया
    Next Article UP: इटावा में एनएसजी कमांडो पर जानलेवा हमला, खेत में काम कर रहे लोगों ने बचाई जान

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.