Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्ग के चपरासी बने दीक्षित जी
    Breaking News उत्तर प्रदेश झारखंड धर्म बिहार राष्ट्रीय

    स्वर्ग के चपरासी बने दीक्षित जी

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वर्ग के चपरासी बने दीक्षित जी…

    अजीत कुमार
    जीवन रुपी इस सफर में कभी-कभी ऐसे व्यक्ति भी मिल जाते हैं, जिनसे न तो कोई खून का, परिवार का रिश्ता होता है। फिर, पता नहीं कैसे, वैसे लोग दिलो-दिमाग में ऐसा स्थान बना लेते हैं, जिनका साथ छूटना बड़ा ही सालता है। उनका साथ छूटने के बाद सूनी पड़ी जगह, भरते नहीं भरता…!! ऐसे ही लोगों में शुमार थे हिंदी दैनिक ‘दैनिक जागरण’ के बिहार-झारखंड संपादक सह प्रभारी ‘शैलेन्द्र दीक्षित’ जी।
    बताना नहीं भूलना चाहूंगा, शैलेन्द्र दीक्षित जी बड़े लंबे अरसे तक दैनिक जागरण(बिहार-झारखंड) के संपादक सह प्रभारी रहे। अपने इस कार्यकाल में उन्होंने अपनी शैली और अपने शब्द देकर कई युवाओं को एक बेहतर पत्रकार ही नहीं बनाया, बल्कि पत्रकारिय धर्म निभाने की कला भी सिखाई। जहां लोग पत्रकार को नौकरी देते थे, वहीं दीक्षित जी एक ऐसे व्यक्ति थे, जो एक पत्रकार में एक बेहतर इंसान की तलाश में रहते थे। और, जब उन्हें एक पत्रकार में बेहतर इंसान की तलाश पूरी हो जाती थी, तो उसे एक ‘फोन-काॅल’ कर अपने पास ले आते थे..! ऐसा बड़ा और पुनीत कार्य सबों के बस की बात नहीं, सिवाय ‘दीक्षित जी’ के। किसी से गहरा जुड़ाव उन्हें थोड़ा देर से होता था, पर जिससे हो जाए, तो फिर उसे निभाने में अपने ओहदे को आड़े नहीं आने देते थे। उनके द्वारा भेजे ‘सुप्रभात संदेश’ को दो-चार दिन नहीं देख पाएं, तो वीडियोकाॅल कर खोज-खबर ले लेना सबों के बस की बात नहीं, मगर दीक्षित जी ऐसा भी किया करते थे..! मगर, विधि के विधान को कौन रोक पाया है… उस पर किसी का भी जोर नहीं…! आखिर, परमात्मा को भी तो ऐसे बड़े दिलवाले नेक इंसान की जरूरत होती है। लिहाजा, परमात्मा ने तो अपनी संसद की सूनी पड़ी जगह को दीक्षित जी को अपने पास बुलाकर भर लिया, पर अब दीक्षित जी के बगैर हमारे दिलों में सूनी पड़ी जगह को कौन भरेगा….कौन भरेगा…कौन भरेगा.. ??
    मूलतः कानपुर के रहने वाले दीक्षित जी ने अपना अंतिम सांस भी, अपनों के बीच, कानपुर में ही लिया। और, ऐसा ही वो चाहते थे भी।
    दिवंगत आत्मा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि! शत-शत नम????????
    ????????

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वामी सहजानन्द सरस्वती जन्मोत्सव में आपका सादर अभिनन्दन
    Next Article दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स: शेरशाह बनी बेस्ट फिल्म तो रणवीर सिंह ने जीता बेस्ट एक्टर का खिताब

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.