Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में डिस्टिक माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में डिस्टिक माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में डिस्टिक माइनिंग टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

    *सपड़ा में अवैध बालू उठाव कि प्राप्त शिकायत को गंभीरता में ले पदाधिकारी, इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट स्थापित करें, नई टेक्नोलॉजी का उपयोग कर अवैध बालू उठाव पर करवाई सुनिश्चित करें – उपायुक्त*

    *अवैध खनन के विरुद्ध संयुक्त रूप से अभियान चला करवाई सुनिश्चित करें पदाधिकारीगण, अवैध खनन कि प्राप्त सूचना पर त्वरित करवाई करें – पुलिस अधीक्षक*
    *============================*

    समहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त श्री अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता में डिस्ट्रिक माइनिंग टास्क फाॅर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम पूर्व के बैठक में दिए गए दिशा नेदेशो के अनुपालन का समीक्षा किया।

    इस दौरान उपायुक्त ने जिले में सभी बालू घाट एवं संचालित घाटों की जानकारी ली। तथा अवैध खनन करने वाले के विरुद्ध अभियान के तहत औचक निरिक्षण कर बिना चलाने के बालू या पत्थर ले जा रहें वाहनों पर नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निदेश दिए।

    बैठक में जिला खनन पदाधिकारी श्री सन्नी कुमार के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध किए गए कार्रवाई एवं अवैध खनन के विरुद्ध किए जा रहे निरीक्षण की जानकारी दिया गया। उन्होंने बताया इस माह में सभी 08 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है जिसमे 06 वाहन से 2, 90, 000 का जुर्माना वसूला गया है वही एक मामले में प्राथमिकी दर्ज कि गई है।

    उपायुक्त ने अवैध खनन को रोकने के उदेश्य से बंद पडे बालू स्टॉक यार्ड को प्रारम्भ करने तथा स्टाक यार्ड का निरिक्षण कर स्टॉक कि मात्र, उठाव, अन्य कागजातों तथा सीसीटीवी कैमरे का जायजा लेने के निदेश दिए। उन्होंने कहा रियल स्टेट, NH निर्माण समेत अन्य बड़े संरचनाओं के निर्माण में उपयोग किए जा रहें बालू/पत्थर कि जानकारी ले साथ ही अन्य जिले या राज्य से जुड़ने वाले सड़को में अभियान चला नियमसंगत करवाई सुनिश्चित करें।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने सपड़ा में अवैध बालू उठाव की प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए औचक निरिक्षण कर नियम संगत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा सपड़ा गम्हरिया-आदित्यपुर क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने हेतु इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट स्थापित करें जहां मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल एवं वन विभाग के कर्मी/बल उपस्थित होंगे। उपायुक्त ने कहा उपलब्ध संसाधनों तथा में टेक्नोलॉजी जैसे ड्रोन के माध्यम से बालू /पत्थर उठाव क्षेत्र एवं मुख्य सड़को पर नजर रखे। इस दौरान उपायुक्त ने कहा सरायकेला के मुड़कुम पंचायत, राजनगर सरायकेला के तितिरबीला एवं मिर्ची चढ़ा में अवैध खनन कि सूचना प्राप्त हो रही है जिसपर संयुक्त रूप से औचक निरिक्षण कर करवाई सुनिश्चित करें।

    बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश ने प्राप्त शिकायतों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए सभी सम्बंधित विभागीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को संयुक्त रूप से अभियान चला अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के बात कहीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से अवैध रूप से बालू या पत्थर के उठाव कि सूचना पर त्वरित करवाई सुनिश्चित करें।

    *बैठक में उपस्थिति-* बैठक में उपरोक्त के अलावा अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री राम कृष्ण कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री सन्नी कुमार एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमीडिया कप : डिमना एकादश ने कालीमाटी को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता
    Next Article पुर्व सदर विधायक मृतक के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त की

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.