
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय
वीरपुर निवासी रामचंद्र सहनी के पुत्र राजेश सहनी एवं माशूम पौत्र अंश कुमार के दर्दनाक मौत 17 फरवरी के रात्रि में भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर-जगदीशपुर तीनबटिया के समीप गुरुवार की देर रात लगभग दस बजे एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित बीस फीट पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।जिससे आल्टो सवार पिता और पुत्र की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई थी।वहीं आल्टो पर सवार मृतक के मौसेरे भाई कार के गेट खुलने से जान बच गई थी।जिसकी सूचना मिलने के बाद रविवार देर शाम बेगूसराय नगर के पुर्व विधायक अमिता भूषण ने मृतक के परिजनों से मिलकर गहरी शोक व्यक्त किया है।उन्होंने बताया कि ये दर्दनाक हादसे ने जो बीरपुर निवासी रामचंद्र सहनी जी को पीढियों का जो दर्द दिया है उसे न वयां किया जा सकता है ना ही मिटाया जा सकता है। अब संबल और धैर्य ही इस दर्द की दवा है। आज राजेश और उनके पुत्र की दुखद मौत के पश्चात उनके शोकाकुल परिजनो से मिलकर उनके लिये धैर्य और मृतात्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की।मौके पर रत्नेश कुमार टुल्लू, कन्हैया जी बिट्टू, राघव कुमार,प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, राममूर्ति सिंह, पंसस प्रतिनिधि अमित कुमार,धर्मराज सहनी, राहुल कुमार ठाकुर,कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
