Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाकुलिया के सुनसुनिया गांव के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़
    Breaking News झारखंड

    चाकुलिया के सुनसुनिया गांव के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *चाकुलिया के सुनसुनिया गांव के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़*

    *गरीबों की सेवा करना हमारा सामाजिक दायित्व है: डॉ. गोस्वामी*

    भारत सरकार के उपक्रम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से सिटीजंस फाउंडेशन के द्वारा चाकुलिया के सुनसुनिया गांव में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नौ डॉक्टरों की टीम द्वारा 60 गांवों के 520 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

    इस शिविर में मरीजों को नेत्र रोग, दंत रोग, नाक- कान, शिशु रोग, फेफड़े से संबंधित रोग तथा सामान्य मेडिसिन से जुड़े बीमारियों की जांच तथा चिकित्सीय सलाह दी गई। इसके अलावा यहां ईसीजी, एक्स – रे, विभिन्न रोगों के लिए रक्त जांच तथा रक्तचाप जांच की भी व्यवस्था थी। गरीबों की परेशानी को देखते हुए शिविर में जरूरतमंदों के बीच, डॉक्टरों द्वारा अनुशंसित 1.5 लाख रुपये की दवाएं भी बांटी गईं।

    कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी द्वारा अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दीप – प्रज्जवलित कर हुई। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. गोस्वामी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बहुत आवश्यकता है। इन शिविरों द्वारा कोरोना काल में संकट झेल रहे जमशेदपुर तथा आसपास के लोगों को वरीय चिकित्सकों द्वारा उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। राइट्स लिमिटेड के सहयोग से मार्च तक ऐसे 10 शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    डॉ. गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि ये लोग शिविर में आ रहे मरीजों की सेवा अपने माता पिता की सेवा की तरह कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि क्षेत्र के गरीब, वंचित तथा सभी लोग स्वस्थ रहें एवं उनकी कठिनाइयां कम हों। उन्होंने कहा की गरिबों की सेवा करना हमारा सामाजिक दायित्व है।

    इस शिविर में बुजुर्गों तथा महिलाओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया था और उनके लिए पेयजल और बैठने की व्यवस्था की गई थी। इस शिविर में कई अनुभवी चिकित्सकों ने भाग लिया, जिसमें फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ टी के मोहंती, जेनरल मेडिसिन के डॉ ओ पी आनंद, प्रसिद्ध सर्जन डॉ एस एस सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना गिरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आर नाथ उपस्थित थे। इसके अलावा नेत्र रोग के लिए संजीव नेत्रालय की पूरी टीम उपलब्ध थी।

    इस शिविर के दौरान चयनित मरीजों का इलाज आयुष्मान भारत के तहत विभिन्न अस्पतालों में होगा, जबकि मोतियाबिंद का ऑपरेशन संजीव नेत्रालय में की जाएगी।

    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा चाकुलिया मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक,जिला मंत्री राजीव महापात्र, पूर्व बीससुत्री अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक भाजयुमो जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो, जिला महामंत्री दुर्गा गिरी, जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, प्रदेशकार्यसमिति सदस्य दिनेश शर्मा, दीपू शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल, भाजपा नेता दिलीप महतो, विजय महतो,अर्धेंदु नायक, सदानंद महतो, रेणुका मुंडा, रविंद्र मुंडा, अशोक पति, प्रसेनजीत महतो, मुन्ना पाल, उत्तम मुर्मू, पंकज महतो, तपन बेरा, अजीत महतो,सत्य नायक, लखी नायक, कांचन नायक, सुधीर महतो, मंगल महतो, ललित महतो, चंडी मुंडा, श्त्रुघान मुंडा, भरत मुंडा, मनी लाल मुर्मू, दशरथ हांसदा, वैद्यनाथ हांसदा, शंकर हेंब्रम, जयदेव दास, मधुसूदन दास, मुन्ना भारती, भारत सिंह, परिमल दास, बालक सीट, निताई सीट, विजय सीट, चंद्र मोहन बेरा, जगन्नाथ बेरा, चंदन बेरा, जमुना गोप, अरुण गोप, मोती गोप, दिलीप नायक, सुशांत महतो, विप्लव शंकर दे, यादव पात्र तथा राजू महतो का मुख्य योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमीडिया कप क्रिकेट : जुबिली एकादश को 47 रन से हराकर कालीमाटी फाइनल में
    Next Article भोजपुरी मैथिली मगही अंगिका बोलने वाले करोड़ों करोड़ लोग हैं जिनकी भावनाओं को आहत करके सरकार नहीं चल सकती:राकेश तिवारी

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.