Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम को फरलो दिए जाने पर हरियाणा सरकार को नोटिस
    Breaking News Headlines

    डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम को फरलो दिए जाने पर हरियाणा सरकार को नोटिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहा डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हाल ही में हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो दी है. वह हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद था. वहीं हरियाणा सरकार द्वारा दी गई फरलो को रद्द करने की मांग पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर दिया है. हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख को किस आधार पर फरलो दी गई उसका रिकॉर्ड सोमवार को पेश करने के आदेश दे दिए हैं.

    दरअसल डेरा प्रमुख की फरलो को रद्द करने की मांग को लेकर पटियाला के भादसों निवासी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. याचिका में कहा है कि डेरा प्रमुख कई संगीन अपराध में दोषी करार दिया जा चूका है और उसके खिलाफ कुछ और आपराधिक मामले चल रहे हैं और ऐसे में पंजाब के विधानसभा के चुनावों से ठीक पहले एक ऐसे अपराधी को फरलो देना पूरी तरह से गलत है. याचिकाकर्ता ने कहा कि डेरा प्रमुख को राजनैतिक फायदा उठाए जाने के लिए ही फरोल दी गई है क्योंकि डेरा प्रमुख इन चुनावों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए डेरा प्रमुख की फरलो रद्द की जानी चाहिए.

    लम्‍बे समय से सजा काटने वालों को दी जाती है फरलो

    फरलो एक छुट्टी की तरह है. पैरोल पर भी कैदी कुछ समय के लिए जेल से बाहर आते हैं. ऐसे में बड़ा सवाल है कि पैरोल और फरलो में क्‍या फर्क है. पैरोल और फरलो में अंतर है. सजायाफ्ता कैदियों को दो तरह से रियायत दी जाती है. पहली पैरोल तथा दूसरी फरलो. फरलो उन सजायाफ्ता कैदियों को दी जाती है जो लम्‍बे समय से सजा काट रहे हैं. फरलो की अवधि को कैदी की सजा में छूट और उसके अध‍िकार के तौर पर देखा जाता है. यह बिना किसी वजह के भी दी जा सकती है. फरलो देने का मकसद होता है कि कैदी परिवार और समाज के लोगों से मिल सके. जेल में लंबा समय बिताने के दौरान शरीर में हुई किसी तरह की बीमारी का इलाज करा सके या उससे असर से निपट सके.

    पैरोल में सजायाफ्ता कैदी को कुछ शर्तों के साथ रिहाई दी जाती है. यह एक निश्‍चित अवधि के लिए होती है. कैदी के आचरण और रिकॉर्ड को देखने के बाद भी यह तय किया जाता है कि उसे पैरोल पर भेजा जाना है या नहीं. इसके अलावा समय-समय पर उसे रिपोर्ट भी करना पड़ता है जो साबित करता है कि कैदी भागा नहीं है. इसे एक सुधारात्‍मक प्रक्रिया माना जाता है. यानी एक तरह से कैदी को सुधार का मौका दिया जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटी20: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हराया, बनाई अजेय बढ़त
    Next Article शोपियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.