Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टी20: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हराया, बनाई अजेय बढ़त
    Breaking News Headlines

    टी20: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 रन से हराया, बनाई अजेय बढ़त

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 8 रन से हराया. इसके साथ टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 186 रन बनाए. विराट कोहली और ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगाया. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 3 विकेट पर 178 रन ही बना सकी. भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज जीती है. इसमें 2 टेस्ट सीरीज, 4 वनडे सीरीज और 4 टी20 सीरीज शामिल हैं.

    एक समय ऐसा लग रहा था कि रोवमैन पॉवेल और निकोलस पूरन की तूफानी पारियों की बदौलत कैरेबियन टीम इस दौरे पर अपना पहला मुकाबला जीत लेगी. इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की. पॉवेल 36 गेंदों में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन 41 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 62 रन बनाए.
    इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन सिर्फ 2 रन बनाकर शेल्डन कॉट्रेल की गेंद पर आउट हो गए. कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 49 रनों की साझेदारी निभाई. रोहित 19 रन बनाकर रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया. कोहली पुराने रंग में दिखे. पूर्व भारतीय कप्तान ने 41 गेंदों में सात चौके और एक छक्के मदद से 52 रनों की पारी खेली. यह उनके टी20 करियर की 30वीं फिफ्टी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article5 सूत्री मांगों को लेकर वार्ड पंच संघ का धरना
    Next Article डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम को फरलो दिए जाने पर हरियाणा सरकार को नोटिस

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.