चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय, भगवानपुर : शुक्रवार को संजात पंचायत के पूर्व उप मुखिया पंकज साह ने भगवानपुर अंचल कार्यालय द्वारा गलत तरीके मोटेशन कर डिस्पोजल कर दिए जाने मामले को लेकर प्रखण्ड कार्यालय प्रांगण में अनिश्चित कालीन धरना देकर विरोध जताया ।पंकज साह ने कहा है की।मैने 6 अगस्त 2021 को निबंधन कार्यालय तेघरा में कृष्ण कुमार झा से 4 कट्टा जमीन केवाला लिया जिस के बाद जिस के बाद मोटेशन कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जिसका केश नम्बर 841है।जिसमें केवला का स्कैन कर दस्तावेज भी लगाया गया बाद में सीआई हरेराम कुँवर को फ़ोटो कॉपी दिया गया उसके 5 महीने बाद गलत तरीके से बिना जांच के ही गलत तरीके से मोटेशन कर डिस्पोजल ऑफ कर दियागया वी डिस्पोजल ऑफ के वावजूद भी ऑनलाइन रसीद नही काटने के कारण हमें मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पर रह है ।और अंचल कार्यालय चक्कर लगाना पड़ रहा है।इसी को लेकर अनिश्चित कालीन धरना पड़ बैठे हैं साथ ही कहा कि जब तक समस्या का निदान नही हो जाता है तब तक धरना पर डटे रहेगें चाहे जान चले जाय उसका परवाह नहीं है ।इनके समर्थन में सूर्यकला रामजी फाउंडेशन के सचिव सोनू कुमार ,देवबालक चौधरी, राम पुकारचरसिया, सरपंच शैल चौरसिया , नीतीश यादव सहित अन्य शामिल हैं।

