चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : शुक्रवार की सुबह एक साथ पिता पुत्र को मौत के आगोश में सुला लिया। घटना
भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ताजपुर दो बटिया के समीप की है जहां अनियंत्रित ऑल्टो गाड़ी पानी से भरे गड्ढे में पलटने से गहरे पानी में डूब गई। जिसके कारण पिता पुत्र की दम घुटने से बंद कार में ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाड़ी में कुल तीन लोग सवार थे जिसमें एक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। मृतक की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत वार्ड 11 निवासी रामचंद्र सहनी के 35 वर्षीय पुत्र राजेश सहनी एवं 5 वर्षीय पौत्र अंकुश के रूप में हुई है।
ममेरे भाई की शादी समारोह से लौटने के क्रम में रास्ते में
हुई दुर्घटना घटना के संबंध में परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने ममेरा भाई के होने वाले शादी समारोह में बसही से शामिल होकर अपनी छोटी बहन को ससुराल नरहन पहुंचाकर अपने अल्टो गाड़ी से वापस लौट रहा था। इसी दौरान भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ताजपुर दो बटिया के समीप सामने से आ रही ट्रक ने उसे चकमा दे दिया। जिससे उसकी अल्टो गाड़ी अनियंत्रित होकर पानीसे भरे करीब बीस फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। तत्क्षण स्थानीय लोगों की गैरमौजूदगी की वजह से सहायता नहीं मिल पाया और बंद गाड़ी में ही दम घुटने से पिता पुत्र की मौत हो गई।

