Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूस-यूक्रेन में जारी तनाव अब चरम पर, अमेरिका का दावा- यूक्रेन के स्‍कूल पर किया गया हमला
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रूस-यूक्रेन में जारी तनाव अब चरम पर, अमेरिका का दावा- यूक्रेन के स्‍कूल पर किया गया हमला

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मास्को. रूस और यूक्रेन के बीच प‍िछले कई दिनों से जारी तनाव अब चरम पर पहुंच गया है. दोनों ही देशों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है. रूस ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना ने अलगाववादियों के कब्‍जे वाले डोनेट्स्‍क पर हमला किया है. इसके बाद अमेरिका समेत कई बड़े देश इसे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की आहट मान रहे हैं. इसी बीच अमेरिकी दूतावास की ओर से दावा किया गया है कि डोनबास में यूक्रेन की सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्र में रूस समर्थित अलगाववादियों ने एक स्‍कूल को निशाना बनाया है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि जिस तरह के हालात यूक्रेन में दिखाई दे रहे हैं उससे लगता है कि किसी भी वक्‍त दोनों देशों के बीच युद्ध हो सकता है. जो बाइडेन ने कहा है कि रूस अलगाववादियों की सहायता से फाल्स फ्लैग ऑपरेशन भी चलाने की कोशिश कर रहा है.

    कीव स्थित अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट करते हुए बताया है कि डोनवास में यूक्रेनी सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्र में रूस के स्टैनित्सिया लुहांस्का की गोलाबारी में एक स्कूल को नुकसान पहुंचा है. इस हमले में दो शिक्षक घायल हो गए है जबक‍ि एक गांव की बिजली पूरी तरह से ठप हो गई है. डोनबास में हमलावर स्पष्ट तौर पर रूस है. अमेरिकी दूतावास का दावा अगर सही साबित होता है तो यह हमला मिन्स्क समझौतों का सीधा उल्लंघन है.

    बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहले ही इस बात के कई संकेत दे दिए थे कि रूस अगले कुछ दिनों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है. बाइडन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, हमारे पास ऐसे कई संकेत है कि वे (रूस) यूक्रेन में घुसने, यूक्रेन पर हमला करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन से लगी सीमा से रूसी सेना की वापसी के दावे पर अमेरिका को कोई संकेत नहीं नजर आया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास विश्वास करने का कारण है कि रूस बनावटी बातें कर रहा है ताकि वह अंदर जाने का बहाना तलाश सके.

    यूक्रेन की सीमाओं पर रूस के 1,50,000 बल तैनात

    बाइडन ने सवालों के जवाब में कहा था कि यूक्रेन पर रूसी हमले का खतरा अभी बहुत ज्यादा है. उन्होंने कहा था कि हमला अगले कुछ दिनों में हो सकता है और उन्होंने यूक्रेन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रतिक्रिया को नहीं पढ़ा है. कई खबरों के अनुसार, रूस ने यूक्रेन की सीमाओं के आसपास लगभग 1,50,000 बलों को तैनात किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनोएडा के एक स्पा सेंटर में लगी भीषण आग, दो लोगों की दर्दनाक मौत
    Next Article आदापुर थाना क्षेत्र में खाद तस्करी के खिलाफ एसएसबी की लगातार कारवाई जारी

    Related Posts

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.