Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिमरिया घाट को पर्यटन दृष्टि कोण से विकसित करने सम्बन्धी किये जा रहे कार्यो की डीएम ने की समीक्षा
    Uncategorized

    सिमरिया घाट को पर्यटन दृष्टि कोण से विकसित करने सम्बन्धी किये जा रहे कार्यो की डीएम ने की समीक्षा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadFebruary 17, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय: जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समिरिया घाट को पर्यटन
    दृष्टिकोण से विकसित करने संबंधी किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुशांत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रामानुज प्रसाद सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा प्रीति कुमारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरौनी, अंचलाधिकारी, बरौनी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, बीहट,
    कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण, बेगूसराय, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण, बेगूसराय, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बेगूसराय, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, बेगूसराय आदि मौजूद थे।
    बैठक के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम समिरिया घाट को पर्यटन दृष्टिकोण से विकसित करने संबंधी पूर्व के बैठक में
    लिए गए निर्णयों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की तथा कार्य में आवश्यक प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसीक्रम में उन्होंने नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड तथा हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, बरौनी के द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के आलोक में अंचलाधिकारी, बरौनी को सिमरिया घाट परिसर के नजरी नक्शा तैयार करने तथा नक्शे में दोनों एजेंसी के कार्यों को स्पष्ट रूप से दर्शाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, बरौनी के द्वारा सीएसआर फंड से तार किए जाने वाले धर्मशाला (रेस्ट हाउस) के निर्माण के संबंध में कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण प्रमंडल,
    बेगूसराय को प्रारंभिक तकनीकी तैयारी करने यथा मिट्टी जांच करवाने एवं धर्मशाला के निर्माण हेतु आवश्यक डिजाईन के संबंध में विभाग से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।
    जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत मोहनपुर पंचायत अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) के प्रति जागरूकता हेतु जन-जागरूकता
    कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुशांत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेगूसराय सुदामा प्रसाद सिंह श्री विश्वजीत सिंह, जिला समनव्यक, मो. आफताब आलम, जिला सलाहकार (सीबी एवं आईईसी),शशिकांत सिंह, जिला सलाहकर (एसएलडब्ल्यूएम), सभी पंचायत स्तरीय स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति
    मौजूद थे।
    इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत जिले में क्रियान्वित की जाने वाली ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) की सफलता के लिए प्रशानिक स्तर पर किए जा रहे कार्यों के साथ-साथ जन-भागीदारी भी अहम है। उन्होंने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अभियान ने हमें अवसर दिया है कि Waste से Asset निर्माण की दिशा में कार्य किए जाएं। इसके लिए आवश्यक है कि अवशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत कचरा संग्रहण केसाथ-साथ कंपोस्टिंग के लिए कार्य किए जाएं तथा इसका कृषि एवं संबद्ध कार्यों में उपयोग किए जाएं। इस मौके पर उन्होंने आमजनों एवं कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि नि सिर्फ निजी तौर पर एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन
    के लिए प्रयास करें बल्कि इसकी सततता हेतु सामुदायिक स्तर पर लोगों को प्रेरित भी करें। उन्होंने इस अवसर प्रखंड विकास पादधिकारी, बेगूसराय एवं मुखिया, ग्राम पंचायत, मोहनपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि अगले एक माह के अंदर एसएलडब्ल्यूएम के संदर्भ में शेष कार्यों का भी पूरक कार्ययोजना तैयार करते हुए क्रियान्वयन प्रारंभ करते हुए सभी लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि इस पंचायत को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में मॉडल पंचायत के तौर पर प्रस्तुत किया जा सके। ध्यात्वय हो कि जागरूकता कार्यक्रम के इस कड़ी में छौड़ाही प्रखंड दिनांक 18 फरवरी, 2022 को
    अंतर्गत ऐजनी पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय, ऐजनी एवं एकंबा पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय, एकंबा तथा 19 फरवरी, 2022 को नारायणपीपर पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन नारायणपीपर में ओडीएफ प्लस के अंतर्गत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन हेतु बैठक सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना निर्धारित है। वर्तमान में जिले के 04 पंचायतों यथा मोहनपुर,एजनी, एकंबा एवं नारायणपीपर में ठोस तरल एवं कचरा अवशिष्ट प्रबंधन हेतु मॉडल पंचायत के रूप में चिन्हित कर कार्य कराए जा रहे हैं।
    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा मनरेगा के तहत सोकपीट, वर्मी कंपोस्टपीट एवं कंपोस्ट पीट तथा वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट हेतु चिन्हित स्थल
    पर उसका प्राक्कलन तैयार कर मनरेगा के तहत योजना
    क्रियान्वयन का निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने मोहन पंचायत के नागरिकों से अपील करते हए कहा कि इस अभियान में।
    बढ़-चढ़ कर भागीदारी करें। इसी क्रम में उन्होंने वार्ड संख्या-01 में पदयात्रा कर घर-घर भ्रमण कर कचरा उठाव, पृथकीकरण एवं उसके निष्तारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने नली-गली योजना से निर्मित नाले के निकास स्थल पर
    मनरेगा के माध्यम से सोकपीट बनाने का भी निर्देश उपस्थित मनरेगा के रोजगार सेवक एवं मनरेगा के अभियंता को दिया।
    इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेगूसराय जिला समनव्यक, जिला सलाहकार (सीबी एवं आईईसी), जिला सलाहकर एसएलडब्ल्यूएम) एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से मोहनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-08 में जल मिनार केंद्र के पास वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया तथा वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट के निर्माण हेतु अग्रेतर कार्रवाई हेतु मनरेगा अभियंता को निर्देशित किया गया।
    ज्ञातव्य हो कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान-द्वितीय चरण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु 60 ग्राम पंचायतों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें से 50 ग्राम पंचायतों के ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन हेतु
    कार्ययोजना का निर्माण किया जा चुका है। विभागीय प्रावधना के आलोक में जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के 50 ग्राम पंचायतों के लिए 36.11 करोड़ रूपये की कार्ययोजना है। स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार, स्वच्छ भारत मिशन मद की राशि में से ग्राम पंचायतों को प्रावधानित प्रथम किस्त के रुप में 60 प्रतिशत यथा 13,93,96,200 रु की राशि संबंधित पंचायतों के बैंक खातों में हस्तांरित किया जा चुका है। ऐसे पंचायतों में स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक घरों में 02 कूड़ादान, बाजार/हाट इत्यादिपरिसर में 02 कूड़ेदान, प्रत्येक वार्ड में 01 स्वच्छता कर्मी तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 01 स्वच्छता पर्यवेक्षक साथ-साथ सफाई कर्मी/स्वच्छता कर्मी के सुरक्षा से संबंधित सामग्री यथा ग्लब्स, एपरन, कैप, मास्क, सिटी, बूट आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। चरणबद्ध तरीके से जिले के सभी पंचायतों को 2024-25 तक इस अभियान में शामिल कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article रूपेश पांडेय की मॉब लिंचिंग पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मशाल जुलूस निकालकर फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, पूछा हजारीबाग के लाल की हत्या पर चुप्पी क्यों 
    Next Article नोएडा में स्पा सेंटर में लगी भीषण आग, जलकर दो लोगों की मौत

    Related Posts

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    November 7, 2026

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    November 6, 2026

    1xbet Download App Guide: Install, Register & Play Safely

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.