Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दक्षिणी दिल्ली में डकैती की योजना बना रहे गोगी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
    Headlines Uncategorized

    दक्षिणी दिल्ली में डकैती की योजना बना रहे गोगी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दक्षिणी दिल्ली में डकैती की योजना बना रहे गोगी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

     

    दक्षिणी दिल्ली में कथित तौर पर डकैती की योजना बना रहे कुख्यात गोगी गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अभिमन्यु उर्फ ​​अभि (22), अमरजीत उर्फ ​​भोलू (27) और शमशेर सिंह (27) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों का आपराधिक इतिहास है और वे सशस्त्र डकैती, हत्या के प्रयास तथा हत्या के कई मामलों में कथित रूप से शामिल थे।

    अधिकारी ने बताया कि आरोपी इस साल जनवरी में गुरुग्राम में दर्ज एक सशस्त्र डकैती मामले में भी वांछित थे, जहां उन्होंने अन्य साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर करीब छह लाख रुपये लूटे थे।

    अधिकारी ने बताया, ‘‘दक्षिण दिल्ली में गिरोह के डकैती की योजना बनाने की सूचना मिलने के बाद सोमवार शाम को गिरफ्तारियां की गईं। सूचना के आधार पर धौला कुआं के निकट राव तुलाराम मार्ग पर जाल बिछाया गया।’’

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्धों को रोककर गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से तीन पिस्तौल तथा पांच गोलियां बरामद कीं।

    अधिकारी ने बताया कि जिस मोटरसाइकिल पर वे सवार थे, वह चोरी की पाई गई और वह जनवरी में निहाल विहार पुलिस थाने में दर्ज चोरी के एक मामले से संबंधित पाई गई।

    पूछताछ के दौरान, तीनों ने गोगी गिरोह के गुर्गे मोहित बधानी और मोंटी मान के साथ अपने संबंधों की बात कबूल की और बताया कि वे अक्सर दिल्ली-एनसीआर में गिरोह की आपराधिक गतिविधियों में मदद करते थे।

    अधिकारी ने बताया कि अभिमन्यु के खिलाफ पहले से ही डकैती और हत्या के प्रयास सहित कम से कम तीन नामजद मामले दर्ज हैं, अमरजीत पर हत्या का आरोप है और शमशेर हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश में हमले एवं आपराधिक साजिश सहित कई मामलों में शामिल है।

    दक्षिणी दिल्ली में डकैती की योजना बना रहे गोगी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस्पात पर 12 प्रतिशत रक्षोपाय शुल्क से आयात रुकेगा, घरेलू कीमतें बढ़ेंगी : जीटीआरआई
    Next Article 118 परिवार को गाँव के ग्राम प्रधान द्वारा सामाजिक बहिष्कार करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.