Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  रूपेश पांडेय की मॉब लिंचिंग पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मशाल जुलूस निकालकर फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, पूछा हजारीबाग के लाल की हत्या पर चुप्पी क्यों 
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

     रूपेश पांडेय की मॉब लिंचिंग पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मशाल जुलूस निकालकर फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, पूछा हजारीबाग के लाल की हत्या पर चुप्पी क्यों 

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रूपेश पांडेय की मॉब लिंचिंग पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मशाल जुलूस निकालकर फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, पूछा हजारीबाग के लाल की हत्या पर चुप्पी क्यों

    जमशेदपुर। हजारीबाग के लाल युवा रूपेश पांडेय की सरस्वती पूजा विसर्जन में शामिल होने के दौरान की गई मॉब लिंचिंग से हुई हत्या एवं इस घटना पर राज्य सरकार की संवेदनहीनता से पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। इस घटना से आमजन के साथ सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा भी राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए हमलावर हो गयी है। हज़ारीबाग में हुए मॉब लिंचिंग की घटना पर आक्रोशित जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक मशाल जुलूस निकालकर हाथों में पुतला लिए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद और रूपेश पांडेय अमर रहे के नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।

    इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि हेमंत सरकार के दो वर्षों के शासन में पूरे प्रदेश में मॉब लिंचिंग की दर्जनों घटनाएं हुई है। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस समेत झामुमो केवल वोट बैंक की चिंता करती है। अपने वोट बैंक पॉलिटिक्स के लिए आज रूपेश पांडेय जी के परिवार से लोगों को मिलने नही दिया जा रहा है। क्योंकि आज मृतक का नाम रूपेश पांडेय है, तबरेज अंसारी नही। किसी चोर को रंगे हाथों पकड़े जाने और उसकी पिटाई के बाद मौत होने पर उसके यहाँ ‘राजनीतिक टूर’ करने वाले दर्जनों नेतागण इस बार संवेदना व्यक्त करने तक नहीं जा रहे, क्योंकि इससे उनसे सेक्युलर होने का तमगा छिन जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर भी निशाना साधते हुए कहा कि तबरेज़ अंसारी की मौत के बाद बन्ना गुप्ता समेत कई नेताओं ने हाय-तौबा मचाया। लेकिन ऐसे नेताओं ने हजारीबाग के लाल रूपेश पांडेय की हत्या पर अल्पसंख्यक वोटों के तुष्टिकरण के लिए आँख मूँदे रहने की आदत बना ली है। सेक्युलर गैंग के लोग अब हंगामा मृतकों और आरोपितों के मजहब को देखकर करने लगे हैं । गुँजन यादव ने कहा कि रूपेश पांडेय के परिवार के साथ भाजपा पूरी मजबूती से खड़ी है, हेमंत सरकार के हर जोर-जुल्म का हिसाब जरूर होगा।

    इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा,कल्याणी शरण, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, राजकुमार सिंह, राजीव कुमार, पवन अग्रवाल, चितरंजन वर्मा, राजन सिंह, सुधांशु ओझा, बारी मुर्मू, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, बिनोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, बिनानंद सिरका, मोहम्मद निसार, अजीत कालिंदी, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, कुमार अभिषेक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article20 फरवरी से 22 फरवरी तक पारसनाथ में कांग्रेस का चिंतन शिविर :राकेश तिवारी
    Next Article सिमरिया घाट को पर्यटन दृष्टि कोण से विकसित करने सम्बन्धी किये जा रहे कार्यो की डीएम ने की समीक्षा

    Related Posts

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.