Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सऊदी में ऐसी दिल वाली इमोजी भेजी तो लग सकता है 20 लाख का जुर्माना
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    सऊदी में ऐसी दिल वाली इमोजी भेजी तो लग सकता है 20 लाख का जुर्माना

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रियाद. सऊदी अरब में वॉट्सऐप पर लाल दिल वाली इमोजी भेजने पर जेल हो सकती है. इसके अलावा भेजने वाले पर 20 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लग सकता है. ऐसा तब होगा, जब इस मैसेज को पाने वाला पुलिस से शिकायत कर दे. सऊदी के एक साइबर एक्सपर्ट ने ओकाज अखबार को बताया कि सऊदी कानून के मुताबिक, अगर भेजने वाले को दोषी पाया जाता है, तो उसे दो से पांच साल की जेल हो सकती है. इसके अलावा भेजने वाले पर एक लाख सऊदी रियाल का जुर्माना भी हो सकता है. भारतीय रुपये में यह राशि 2000000 से भी अधिक है.

    सऊदी अखबार को दिए एक बयान में सऊदी अरब में एंटी-फ्रॉड एसोसिएशन के सदस्य अल मोआताज कुतबी ने कहा कि वॉट्सऐप पर लाल दिल वाला इमोजी भेजना एक उत्पीड़न अपराध है. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन चैटिंग के दौरान अगर किसी तस्वीर या इमोजी को लेकर पाने वाले ने केस दायर कर दिया तो यह उत्पीड़न अपराध की श्रेणी में आ जाएगा. सऊदी अरब में ऐसे अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है.
    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूजर्स को किसी दो लोगों की बातचीत में जबरन दखल देने, या भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इमेज या इमोजी शेयर करने के खिलाफ सख्त चेतावनी भी दी. उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया यूजर्स को सामने वाले की भावनाओं को जाने बिना उसे लाल दिल वाली इमोजी भेजने से बचना चाहिए. सऊदी अरब के एंटी हरासमेंट सिस्टम के अनुसार, हरासमेंट को बयान, कार्य या इशारे से समझा जा सकता है. इसमें लाल दिल वाले इमोजी को यौन अपराधों से जोड़ा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुशीनगर में 22 महिलाएं, बच्चियां कुएं में गिरीं, 13 की मौत; 4-4 लाख सहायता राशि देने की घोषणा
    Next Article रिम्स में लालू यादव से मिलना नहीं होगा आसान, जेल मैनुअल पर पुलिस सख्त

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.