Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाल किला हिंसा के आरोपी पंजाब के चर्चित अभिनेता दीप सिद्धू का सड़क हादसे में निधन
    Breaking News Headlines

    लाल किला हिंसा के आरोपी पंजाब के चर्चित अभिनेता दीप सिद्धू का सड़क हादसे में निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़: पंजाब के चर्चित अभिनेता दीप सिद्धू का सड़क हादसे में निधन हो गया है. हादसा उस समय हुआ जब दीप सिद्धू अपनी मंगेतर के साथ गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे. पिपली टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा हुआ, जिसमें दीप सिद्धू की मौत हो गई, वहीं मंगेतर घायल है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खरखौदा सीएचसी में रखवाया है. बता दें कि दीप सिद्ध दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान उस समय और प्रसिद्ध हो गए थे, जब उन्होंने लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराया था. जानकारी अनुसार पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू अपनी मंगेतर रीना राय के साथ स्कार्पियो कार में सवार होकर दिल्ली से पंजाब के लिये चले थे. देर रात केएमपी पर खरखौदा के पास पिपली टोल प्लाजा के नजदीक उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस के पहुंचने तक दीप सिद्धू दम तोड़ चुके थे, वहीं उनकी मंगेतर राय घायल है. इस पर पुलिस ने दीप सिद्धू के शव को खरखौदा सीएचसी में रखवाया, वहीं रीना को भी खरखौदा सीएचएसी लाया गया. जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    दीप सिद्धू कृषि कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे. लाल किले पर झंडा फहराने व हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपित बनाया गया था. इस केस में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी. वहीं पंजाब चुनाव में सिद्धू अमरगढ़ से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान का भी प्रचार कर रहे थे. किसान संगठनों द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर बोलने का मौका नहीं मिलने पर दीप सिद्धू सोशल मीडिया के जरिए ही किसान नेताओं के फैसलों पर सवाल उठाते रहे हैं. किसान आंदोलन के दौरान वे चर्चा में तब आए, जब एक पुलिस अधिकारी से अंग्रेजी में बहस कर रहे थे. उनके इस वीडियो को बाद में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, ‘गरीब भूमिहीन किसान, जिनके लिए लोग रो रहे हैं.’ जिसके बाद उनकी खूब चर्चा हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआवास सहायक पर अंतिम क़िस्त की राशि देने के लिए 20 हजार मांगने का लगाया आरोप
    Next Article मुखिया संघ की बैठक में लिए गए कई निर्णय

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.