Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधान सभा के बजट सत्र में ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को स्वीकृति दिलाए सरकार : राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड विधान सभा के बजट सत्र में ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को स्वीकृति दिलाए सरकार : राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विधान सभा के बजट सत्र में ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को स्वीकृति दिलाए सरकार : राजेश शुक्ल

    झारखंड के 2022-23 के बजट में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए अन्य राज्यों की तरह 50 करोड़ निधि का प्रावधान हो

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस तथा झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को ई मेल भेजकर झारखंड में विधान सभा के 25 फरवरी को शुरू हो रहे बजट सत्र में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिल को स्वीकृत कराने का आग्रह किया है । श्री शुक्ल ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा है कि झारखंड में कई अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की घटना , कई की पिछले बर्षो में हत्या जैसी घटना, उन्हें मामलों में पैरवी करने पर डराने धमकाने की घटना चिंता का विषय है। झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्यों ने श्री शुक्ल के नेतृत्व में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को इस आशय का ज्ञापन भी पूर्व में सौपा था। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्रारूप भी राज्य सरकार को कौंसिल ने पूर्व में ही सौपा है लेकिन राज्य सरकार के पास यह विचाराधीन है।

    श्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को लिखा है कि विधान सभा मे इस बजट सत्र में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए देश के कई राज्यों की तरह झारखंड में भी बजट में निधि आवंटन का प्रावधान होना चाहिए। श्री शुक्ल ने लिखा है कि कोरोना की वैश्विक महामारी में झारखंड में लगभग 300 अधिवक्ताओं का निधन हुआ जिसमें युवा अधिवक्ता भी शामिल है। लेकिन राज्य सरकार ने कोई मदद अधिवक्ताओं के परिजनों को नही किया। इसलिए आवश्यक है कि झारखंड के 2022-23 के बजट में 50 करोड़ की राशि झारखंड में अधिवक्ता कल्याण के लिए आवंटित किया जाय।

    श्री शुक्ल ने लिखा है कि दिल्ली, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल , और आंध्र प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ की राज्य सरकारों ने वहां की स्टेट बार कौंसिल को अधिवक्ता कल्याण के लिए निधि का आवंटन किया है। झारखंड सरकार को भी इस पर पहल करनी चाहिए। झारखंड सरकार के पास कौंसिल का इस आशय का ज्ञापन विचाराधीन है जिस पर राज्य सरकार को विचार कर इस बजट सत्र में 2022- 23 के बजट में अधिवक्ता कल्याण को भी महत्व देना चाहिए। श्री शुक्ल ने इस आशय का पत्र भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू और झारखंड के वित्त मंत्री श्री रामेश्वर उरांव को भी भेजा है।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य शिघ्र ही मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मिलेंगे तथा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और झारखंड में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट में निधि का प्रावधान करने की पुनः मांग करेगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंसूरचक वार्ड सदस्य व पंच सदस्य संघ का गठन
    Next Article पुलवामा में हुए शहीदों की याद में श्रद्धांजलि दी गई

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.