Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंचतत्व में विलीन हुए वरीय भाजपा नेता मैनेजर प्रसाद, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर दी गई अंतिम विदाई। पूर्व सीएम, सांसद, जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने किये अंतिम दर्शन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पंचतत्व में विलीन हुए वरीय भाजपा नेता मैनेजर प्रसाद, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर दी गई अंतिम विदाई। पूर्व सीएम, सांसद, जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने किये अंतिम दर्शन

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंचतत्व में विलीन हुए वरीय भाजपा नेता मैनेजर प्रसाद, भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर दी गई अंतिम विदाई। पूर्व सीएम, सांसद, जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने किये अंतिम दर्शन

    जमशेदपुर। जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य, राम मंदिर शिला पूजन के सदस्य एवं राम मंदिर निर्माण आंदोलन से जुड़े भाजपा जमशेदपुर महानगर के कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करने वाले टेल्को निवासी मैनेजर प्रसाद सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। इससे पूर्व, टेल्को स्थित आवास पर अंतिम दर्शन को भाजपा नेताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सीएम रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव समेत पार्टी के नेताओं ने पार्थिव शरीर को पार्टी के ध्वज से सम्मानित करते हुए पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। इस दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास ने परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मैनेजर प्रसाद के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने एक अभिभावक तुल्य वरिष्ठ कार्यकर्ता को खो दिया है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने पूरी तन्मयता और समर्पित भाव से संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उनका निधन पार्टी व सामाजिक स्तर पर बड़ी क्षति है जिसकी कमी पार्टी को हमेशा खलती रहेगी। उनके आवास पर अंतिम दर्शन को आने वाले सभी लोगों की आंखें नम थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी। भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी।

    स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर सांसद विद्युत वरण महतो, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, दिनेश कुमार, राजकुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव कुमार, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, हेमंत सिंह, सुरेश शर्मा, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, संतोष ठाकुर, अजय सिंह, बबलू गोप, अमरजीत सिंह राजा, पप्पू मिश्रा समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं ने नमन किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम से युवाओ का रुझान आजसू पार्टी के तरफ बढ़ा है:- रामचन्द्र सहिस
    Next Article ईट निर्माता संघ की बैठक आयोजित

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.