Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कालीमाटी एकादश ने हुडको एकादश को 26 रन से हराया, लगातार दूसरी जीत के साथ डिमना एकादश सेमी फाइनल दवा मजबूत किया
    Breaking News खेल झारखंड

    कालीमाटी एकादश ने हुडको एकादश को 26 रन से हराया, लगातार दूसरी जीत के साथ डिमना एकादश सेमी फाइनल दवा मजबूत किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कालीमाटी एकादश ने हुडको एकादश को 26 रन से हराया, लगातार दूसरी जीत के साथ डिमना एकादश सेमी फाइनल दवा मजबूत किया

    जमशेदपुर। गोपाल मैदान में मीडिया कप क्रिकेट के दूसरे दिन कालीमाटी एकादश ने अपनी पहली जीत दर्ज की जबकि डिमना एकादश लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिया। आज के पहले मैच में कालीमाटी एकादश ने
    निसार अहमद के धुआंधार 61,जाहिद के 22 गेंदों पर बनाए गए 31 रन और रंजन के नाबाद 26 रनों की बदौलत कालीमाटी एकादश ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 137 रनों का स्कोर खड़ा किया । कालीमाटी एकादश के कप्तान राघवेंद्र में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कालीमाटी की ओर से हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करने वाले निसार अहमद ने नौ चौके और एक छक्का जड़ा । कालीमाटी एकादश की ओर से मध्यक्रम के हरफनमौला खिलाड़ी निसार ने 30 गेंदों पर धुआंधार 61 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी हुडको एकादश की टीम 15 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन ही बना सकी। हुडको एकादश की ओर से कप्तान रत्नेश ने 31 गेंदों पर 30 रन और श्रीनिवास ने 23 गेंदों पर 23 रन बनाकर पारी को संवारने की कोशिश की। लेकिन कालीमाटी एकादश की ओर से निसार अहमद ने 4 ओवर में 2 विकेट लिए जबकि प्रतीक ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 22 रन दिए और एक विकेट लिया। निसार अहमद को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वरीय पत्रकार डॉक्टर संजय पांडे ने निसार अहमद को मेहनती मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

    आज के दूसरे मैच में टीना एकादश ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का दावा ठोंका
    गोपाल मैदान में खेले गए मीडिया कप की दूसरे मैच में डिमना एकादश ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का दावा ठोक दिया है। डिमना एकादश ने स्वर्णरेखा एकादश को 8 रनों से हरा दिया। गोपाल मैदान में डिमना एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट पर 115 रनों का स्कोर खड़ा किया। डिमना एकादश की ओर से अभिजीत ने 46 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली । रणधीर ने 29 गेंदों पर 26
    रन बनाए। पशुपति ने 25 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्वर्णरेखा एकादश की टीम 15 ओवर में 107 रन के योग पर सिमट गई । डिमना एकादश की बल्लेबाज रोहित ने 19 गेंदों पर 36 रन ठोक दिए। अमजद ने 14 गेंदों पर 12 रन बनाए। ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अभिजीत ने 17 रन देकर चार विकेट झटके। रणधीर ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। डिमना एकादश के अभिजीत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा होने वाले मासिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत गुगल मीट पर ऑनलाइन ‘ काव्य कलश ‘ कार्यक्रम आयोजित
    Next Article ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात के साथ एक विचार-विमर्श की समय निर्धारित की गई है:देव कुमार साव

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.