Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा होने वाले मासिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत गुगल मीट पर ऑनलाइन ‘ काव्य कलश ‘ कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News Headlines झारखंड साहित्य

    साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा होने वाले मासिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत गुगल मीट पर ऑनलाइन ‘ काव्य कलश ‘ कार्यक्रम आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा होने वाले मासिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत गुगल मीट पर ऑनलाइन ‘ काव्य कलश ‘ कार्यक्रम आयोजित

    साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा होने वाले मासिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत रविवार, १३ फरवरी को संध्या ५ बजे से गुगल मीट पर ऑनलाइन ‘ काव्य कलश ‘ कार्यक्रम आयोजित की गई , जिसकी अध्यक्षता संस्थान के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी ने की । जबकि संचालन, साहित्य समिति के सचिव डॉ. अजय कुमार ओझा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वीणा पाण्डेय ‘भारती’ द्वारा किया गया ।
    कार्यक्रम के आरंभ में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री यमुना तिवारी ‘व्यथित’ ने उपस्थित रचनाकारों का स्वागत करते हुए इस कोरोना काल में सरकारी दिशा निर्देश के तहत आभासी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध के बावजूद तुलसी भवन द्वारा साहित्यिक कार्यक्रमों का संचालन ऑनलाइन ही सही होते रहने पर प्रसन्नता व्यक्त की । तत्पश्चात् श्रीमती नीता सागर चौधरी के सरस्वती वंदना के साथ काव्यपाठ का सिलसिला प्रारंभ हुआ –
    ” जय जय देवी सरस्वती,
    विद्यादायिनी देवी तूं भगवती
    वीणाधारिणी तूं हंस वाहिनी
    ज्ञानदायिनी देवी नमोस्तुते …।’
    आज के काव्य कलश में कुल ३१ कवियों ने खासकर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी, वसंत ऋतु के आगमन एवं देश के वर्तमान घटनाओं पर आधारित समसामयिक विषयों पर अपनी रचनाओं का पाठ किया । काव्य पाठ करने वालों में सर्वश्री / श्रीमती कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, निवेदिता श्रीवास्तव ‘गार्गी’ ,

     

    वसंत जमशेदपुरी, माधवी उपाध्याय, विन्ध्यवासिनी तिवारी, विनय कुमार श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव ‘विपुला’, रीना सिन्हा, सुरेश चन्द्र झा, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, सुधा प्रजापति, शिवनन्दन सिंह, दिव्येन्दु त्रिपाठी, सुदीप्ता जेठी राउत, क्षमाश्री दुबे, रीना गुप्ता ‘श्रुति’, शीतल प्रसाद दुबे,अजय प्रजापति, उपासना सिन्हा, वीणा पाण्डेय ‘भारती’,यमुना तिवारी ‘व्यथित’, शशि ओझा ‘शशि’ , डॉ.उदय प्रताप ‘हयात’ एवं अन्य प्रमुख रहे ।

    अपने अध्यक्षीय वक्तव्य के दौरान श्री प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित सभी रचनाकारों को उनकी सक्रियता के लिये भूरि – भूरि प्रशंसा की ।
    कार्यक्रम के अंत में स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर के अलावे नगर के हिन्दी एवं भोजपुरी के सुप्रसिद्ध हास्य कवि श्री विक्रमा सिंह ‘देहदुब्बर’ की पत्नी राम कुमारी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंघीया खाद के कालाबाजारी नही रुक रही :एसडीओ कहे होगी कड़ी कार्रवाई
    Next Article कालीमाटी एकादश ने हुडको एकादश को 26 रन से हराया, लगातार दूसरी जीत के साथ डिमना एकादश सेमी फाइनल दवा मजबूत किया

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.