Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाप के विरुद्ध संग्राम के संकल्प के साथ मनाएंगे नीलकंठ दिवस
    Breaking News झारखंड

    पाप के विरुद्ध संग्राम के संकल्प के साथ मनाएंगे नीलकंठ दिवस

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *पाप के विरुद्ध संग्राम के संकल्प के साथ मनाएंगे नीलकंठ दिवस*

    *12 फरवरी को आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी को बांकीपुर जेल में दवा के नाम पर जहर दिया गया था*

    जमशेदपुर 11 फरवरी 2022

    आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी को बिहार के पटना बांकीपुर केन्द्रीय कारागार में 12 फरवरी 1973 को दवा के नाम पर विष का दिया गया था।
    अपने ही अनुयायियों की हत्या करवाने के झूठे मनगढ़ंत आरोप में इंदिरा सरकार की तानाशाही व्यवस्था ने आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी को गिरफ्तार कर बांकीपुर जेल भेज दिया गया ।
    एक सेल में बंद अस्वस्थ वातावरण में बहुत दिनों तक रहने से बीमार पड़ना स्वाभाविक था । जेल के अंदर बाबा बीमार पर गए उस समय जेल के चिकित्सक डॉ एच . के. घोष थे । जान बूझकर सरकार ने डॉ घोष को बदलकर एक दूसरे चिकित्सक डॉ रहमतुल्लाखान खान को ले आया ।
    श्री श्री आनंदमूर्ति जी “बाबा “उस समय काफी बीमार चल रहे थे। 12 फरवरी को काफी बीमार पड़ गए 11 बजे रात को *डॉक्टर रहमतुल्लाखान ने बाबा को दवा के नाम पर विष का कैप्सूल दिया।* फिर क्या था बाबा बेहोश हो गए, उनके शरीर सिकुड़ने लगे, आँखों की रौशनी चली गयी, शरीर दुर्बल हो गया, मस्तिष्क में असहनीय पीड़ा एवं निष्क्रियता का बोध होने लगा। बाबा की किसी तरह जान बच गई। बाबा ने दवा के नाम पर विष प्रयोग की जाँच की मांग राष्ट्पति, प्रधानमंत्री एवं बिहार के राज्यपाल से की परंतु पत्रों के अवहेलना कर सरकार ने विष प्रयोग की न्यायिक जाँच करने की अपील को ठुकरा दिया।इस बीच एक गैर न्यायिक आयोग – चक्रवर्ती कमीशन का गठन हुआ जिसकी अगुआई कलकत्ता हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज कर रहे थे, वे बाबा पर हो रहे अत्याचारों की जांच करने आए थे। कमीशन ने पाया कि बाबा को सचमुच में जहर दिया गया था। पर भारत की सरकार ने चक्रवर्ती कमीशन की खोज को सिरे से दरकिनार कर दिया बाबा और उनके अनुयायियों पर अत्याचारों का सिलसिला जारी रखा।सरकार ने आनन्दमार्ग पर बैन लगा दिया और हजारों सन्यासियों एवं आनन्दमार्गियों को जेल में डाल दिया। तब *बाबा ने सरकार को सूचना दे कर अप्रैल 1973 को अन्न यानि ठोस भोजन को त्याग कर उपवास आरम्भ आकर दिया ।* न ही सरकार ने विष प्रयोग की जांच करवायी और न ही बाबा ने अपना उपवास तोड़ा ।
    5 वर्ष 4 महीने 2 दिन तक उपवास जारी रहा। पटना हाई कोर्ट द्वारा हत्या मामले से बरी हो 2 अगस्त 1978 बाबा जेल से रिहा हो गए ।
    तब से ही आनंद मार्ग के अनुयायियों द्वारा पाप शक्ति के विरुद्ध अनवरत संग्राम का संकल्प एवं जरूरतमंदों की सेवा प्रत्येक वर्ष 12 फरवरी को पूरे विश्व भर में की जाती है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहिबज़ादो के इतिहास को ग़लत लिखे जाने की शिकायत (cgpc) अमृतसर साहिब से
    Next Article उपायुक्त ने कार्यालय कक्ष में आयोजित की जनता मिलन

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.