कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
जितवारपुर चौथ स्थित प्रखंड राजद कार्यालय समस्तीपुर के परिसर में प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई l अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव तथा संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की l राजद प्रखंड अध्यक्ष ने सभी पंचायत अध्यक्षों के बीच सदस्यता रसीद का बुक वितरित किया तथा कल 12 फरवरी का विभिन्न चौक -चौराहों पर स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान प्रारम्भ करने का निर्देश दिया l राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के निo प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि राजद , गरीब -गुरबों व शोषित-पीड़ितों की बुलंद आवाज हैं l धर्मनिरपेक्ष और संविधान में विश्वास रखने वाली ताकतों को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लोकतान्त्रिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। मौके पर राजद पर्यावरण प्रकोष्ठ के निo प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार राय, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , राजद नेता रंजीत कुमार रम्भू , राजद पंचायत अध्यक्ष रामसागर राय, गुड्डू सिंह , जितेन्द्र कुमार , गिरीश रजक , मोo आशिफ इकबाल , अनिल राय, उदय शंकर यादव , लक्ष्मण पासवान, रामोद सिंह , मनोज सिंह , विशेश्वर राय, कमलेश साह, उत्तम राय, कैलाश राय, मोo चीनाा, बौएलाल महतो , मोo कमालुद्दीन, वैरागी राय, वैजू राय, मोo निसार, योगेन्द्र पंडित , कमलेश राय, सीताराम कुमार , कृष्णा कापर , गगन कुमार, रंजीत राय तथा मोo शाहिद हुसैन आदि मौजूद थे l

