चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले में कराये गये औचक वाहन चेंकिग के दौरान नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत काली स्थान चौक के पास मोटरसाईकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्ति को चेक किया गया, चेकिंग के दौरान मोटरसाईकिल सवार माधव कुमार के पास से अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में माधव कुमार
के द्वारा बताया गया कि उक्त हथियार साथ में बैठे गौरब कुमार का है, जो किसी अपराध की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं अपराधिक इतिहास इस प्रकार है।
माधव कुमार, पिता पमपम सिंह, सा0 रामदीरी, थाना मटिहानी, जिला बेगूसराय।
गौरव कुमार, पे० दीपक सिंह, सा0 रामदीरी, थाना मटिहानी, जिला बेगूसराय। उसके पास से बरामद
देशी कट्टा:-कारतूस:-3. मोबाईल: मोटरसाईकिल की गई है ।
उक्त सराहनीय कार्य के लिए पु०नि० सह थानाध्यक्ष, नगर एवं प्रभारी थानाध्यक्ष, तेघड़ा को पाँच-पाँच हजार रूपया नगदराशि से पुरस्कृत किया गया है।

