चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : 10. फरवरी .222 को गूप्त सूचना मिली की हत्या कांड के फिरार अभियुक्त विकास कुमार, पे0 बलराम ठाकुर, सा0 गौड़ा,थाना तेघड़ा, जिला बेगूसराय ग्राम गौड़ा अपने घर के पास आया हुआ है। इस सूचना पर उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर पु0अ0नि0 संतोष कुमार साथ सशस्त्र बल को छापामारी हेतु भेजा गया। छापामारी के क्रम में सूचना का सत्यापन करते हुए ग्राम गौड़ा से अपराधकर्मी विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विदित हो कि13. अप्रैल .2021 को तेघड़ा थानान्तर्गत ग्राम गौड़ा में टुनटुन कुमार की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी, जिसमें तेघड़ा थाना कांड सं0 120/21, दिनांक 13.04.2021, धारा 147/148/149/302
/504/506/34 भा0द0वि0 एवं 27 शस्त्र अधिनियम एवं 3(2)(v) SC/ST अधिनियम प्राथमिकी अभियुक्त विकास कुमार केविरूद्ध दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास इस प्रकार है ।
विकास कुमार, पे० बलराम ठाकुर, सा0 गौड़ा, थाना तेघड़ा, जिला बेगूसराय।
तेघड़ा थाना कांड सं0 203/18, दिनांक 12.06.2018, धारा 363/365/356/379/34 भा0द0वि0 एवं 27 शस्त्र
अधिनियम। तेघड़ा थाना कांड सं0 119/21, दिनांक 12.04.2021, धारा 341/323/385/504/506/34 भा0द0वि0 एवं
3(1)(R)(S) SC/ST Act.,
तेघड़ा थाना कांड सं0 120/21, दिनांक 13.04.2021, धारा 147/148/149/302 /504/506/34
भा0द0वि0 एवं 27 शस्त्र अधिनियम एवं 3(2)(v) SC/ST अधिनियम शामिल हैं।

