Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जियोमैग्नेटिक तूफान, जिसने खत्म कर दी स्टारलिंक की 40 सैटेलाइट्स
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    जियोमैग्नेटिक तूफान, जिसने खत्म कर दी स्टारलिंक की 40 सैटेलाइट्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. लॉन्चिंग के एक दिन बाद ही जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म में फंसी स्टारलिंक की 40 सैटेलाइट खो गई हैं. इस बात की जानकारी एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स ने दी है. कंपनी ने गुरुवार को बताया कि फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए 49 स्टारलिंक सैटेलाइट्स पृथ्वी के लो ऑर्बिट में भेजी गईं थी. खास बात है कि एक ही सौर घटना में इतनी बड़ी संख्या में सैटेलाइट के प्रभावित होने को ‘काफी बड़ा’ माना जा रहा है.

    इन सैटेलाइट्स को पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा प्रवेश कर जलने और अंतरिक्ष में मलबा नहीं बनाने के मकसद से तैयार किया गया था. कंपनी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, इनमें से करीब 80 प्रतिशत सैटेलाइट्स शुक्रवार को आए जियोमैग्नेटिक तूफान से ‘काफी प्रभावित’ हुई हैं.

    सौर तूफानों या लपटों के बारे में जानते हैं

    सौर तूफान सौर सतह से तेजी से निकलने हुए मैग्नेटिक प्लाज्मा हैं. जब सूर्य के सनस्पॉट्स से जुड़ी मैग्नेटिक एनर्जी निकलती है, तो ये तूफान तैयार होते हैं और कुछ मिनटों से लेकर घंटों तक बने रह सकते हैं. सैटेलाइट्स को प्रभावित करने वाला सौर तूफान 1 और 2 फरवरी को आया और इसके शक्तिशाली निशान 3 फरवरी को भी देखे गए.

    कोलकाता स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च के सेंटर फॉर एक्सिलेंस इन स्पेस साइंसेज इंडिया के प्रमुख और भौतिक विज्ञानी दिब्येंदु नंदी कहते हैं कि यह तूफान असामान्य, काफी बड़ा और ऐसा था, जिसे हाल के समय में नहीं देखा गया.

    पृथ्वी पर क्या होगा प्रभाव?

    इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सभी सौर लपटें पृथ्वी तक नहीं पहुंचती हैं. लेकिन करीब आने वाले सौर लपटें या तूफान, सोलर एनर्जेटिक पार्टिकल्स, हई स्पीड सोलर विंड्स और कोरोनल मास इजेक्शन्स पृथ्वी के नजदीक अंतरिक्ष के मौसम और ऊपरी वायुमंडल को प्रभावित कर सकते हैं.

    सौर तूफान जीपीएस, रेडियो और सैटेलाइट कम्युनिकेशन्स पर असर डाल सकते हैं. साथ ही जियोमैग्नेटिक तूफान हाई-फ्रीक्वेंसी रेडियो कम्युनिकेशन्स और जीपीएस नेविगेशन सिस्टम्स में हस्तक्षेप करते हैं. इसके अलावा विमान, पावर ग्रिड्स और स्पेस एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम असुरक्षित होते हैं. लाखों मील प्रति घंटे की रफ्तार करने वाले पदार्थ से लदे इजेक्टाइल्स से के साथ CMEs मैग्नेटोस्पीयर में उथल-पुथल मचा सकते हैं. यह पृथ्वी के आसपास एक सुरक्षित शील्ड होती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोहित शर्मा ने कप्तान बनते ही 4 सीनियर खिलाड़ियों की कर दी छुट्‌टी
    Next Article उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार तय: मंत्री बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.