गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय) थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यपुरा चौक स्थित पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल जाँच के क्रम में पुलिस के साथ हंगामा करना पड़ा मंहगा। इस संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को दोपहर भगवानपुर थाना के ए0एस0आई0 अजय कुमार राय अपने महिला पुलिस बल के साथ सूर्यपुरा चौक स्थित वाहन जाँच कर रहे थे। उसी क्रम में सूर्यपुरा गाँव निवासी रामप्रताप राय के पुत्र राजन कुमार एवं अरविन्द कुमार राय के पुत्र विकास कुमार एवं गाड़ा निवासी राजीव कुमार के पुत्र वरुण कुमार तीनो मिलकर मुभ बनाकर वाहन चेकिंग का विरोध करने लगे एवं हो हंगामा करने लगे। साथ ही महिला सिपाही को देख कर छेड़ छाड़ करते हुए हमारे ऊपर जानलेवा हमला कर पुलिस वाहन को चारों तरफ़ से घेर लिया। तब हम वहां से किसी तरह जान बचाकर महिला सिपाही को लेकर आये उपरोक्त तीनो व्यक्ति महिला सिपाही के साथ छेर छार करते हुए जानलेवा हमला कर सरकारी कार्य मे वाधा डालने का काम किये हैं। साथ में करीब 200 अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। उपद्रवियों द्वारा पुलिस के साथ बत्तमीजी व बबाल मचाया गया उसी के ऊपर पुलिस द्वारा थाना कांड संख्या-30/22 दर्ज कर गिरफ्तार किया जा रहा है, उसी क्रम में विकास कुमार पिता अरविन्द राय राजन कुमार पिता राम प्रताप राय दोनों ग्राम सूर्यपुरा को थानाध्यक्ष मनीष कुमार , एस आई नवीन कुमार पुलिस बल के साथ छापेमार कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

