Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार में 3 जिंदा जले, डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, अंदर ही फंसे रहे यात्री
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार में 3 जिंदा जले, डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, अंदर ही फंसे रहे यात्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बड़ा हादसा हुआ है. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई. एक्सीडेंट के कारण धमाका हुआ और कार में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि कार में बैठे तीन लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वे जिंदा ही जल गए. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी.

    कार सवार लखनऊ के रहने वाले थे. एक मृतक की शिनाख्त हो गई है. पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है. बाकी दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि कार सवार मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन भयानक आग में कोई भी उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया.

    गाजीपुर की तरफ जा रही थी कार

    यह पूरा मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अरवल किरी करवत गांव के समीप का है. रविवार की शाम करीब 7 बजे लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिवाडर से टकराने के तत्काल बाद कार में भीषण आग लग गई. इससे कार में सवार तीन अज्ञात लोगों की कार में ही जलने से मौत हो गई. सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा कर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सड़क हादसे की जानकारी दी. इसके बाद गोसाईगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.

    लखनऊ के रहने वाले थे सभी, हादसे का कारण स्पष्ट नहीं

    सीओ जयसिंहपुर केके सरोज ने बताया कि यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 127 के पास हुआ. नीले रंग की कार क्रमांक यूपी-32-केबी- 7401 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई. इसके बाद आग लगी. कार में तीन लोग ही थे. सभी की मौत हो गई है. कार नंबर के आधार पर एक मृतक की शिनाख्त आदित्य कोठारी पुत्र महेश नंद कोठारी के रूप में हुई है. वह लखनऊ में ज्ञान भवन, कपूरथला नियर टिप टॉप का रहने वाला था. अभी हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, भाई और भतीजे ने दी मुखाग्नि, पीएम मोदी सहित तमाम दिग्गज रहे मौजूद
    Next Article 105 कमरों वाले इस होटल में आज तक कोई नहीं ठहरा

    Related Posts

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    June 7, 2026

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    June 7, 2026

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.