Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में खेल को लेकर लोगों की रुचि बढ़ी है : काले
    Breaking News Headlines खेल झारखंड

    झारखंड में खेल को लेकर लोगों की रुचि बढ़ी है : काले

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में खेल को लेकर लोगों की रुचि बढ़ी है : काले

    कराटे पदक विजेता खिलाड़ियों को नमन द्वारा किया गया सम्मानित

    राष्ट्र के युवा खेलों के क्षेत्र में भारत को आगे ले जा रहे हैं : राजीव कुमार

    जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन द्वारा जिला पूर्वी सिंहभूम कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया।

    इस मौके पर नमन संस्थापक सह प्रख्यात समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि इस प्रकार के खेल समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए जिससे छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के सुअवसर प्राप्त हो सके। ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगिण विकास होता है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान रूप से महत्व देना चाहिए। खेल से जहां शारीरिक विकास होता है। वहीं भाईचारे की भावना भी बढ़ती है।

    साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे है यह साबित करता है कि झारखंड में खेल को लेकर लोगों की रुचि बढ़ी है। वहीं झारखंड के माटी में कुछ तो ऐसी बात है जो खिलाड़ी आगे आ रहे हैं। श्री काले ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए नमन के मुख्य संयोजक राजीव कुमार ने कहा कि खेल में युवाओं के लिए अच्छे अवसर हैं राष्ट्र के युवा खेलों के क्षेत्र में भारत को आगे ले जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जूगुन पांडे ने किया।

    इस दौरान स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर नमन द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दीं।

    सम्मानित होने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों में महिला वर्ग से संजुक्ता मुखी, सिमरन सरदार, मानीका सिंह (स्वर्ण), नंदिनी कुमारी, सबा नाज, परिधी शर्मा, वामिका सिंह, श्रेया दास, हया सुबुही, इशानी सिंह (रजक), जशलीन भारद्वाज, एम आकांशा, इशुका कुमारी (कांस्य) पुरुष वर्ग में रोहित कुमार मालकर, अर्जुन गगराई (सर्वण), विकास कुमार, वेदांत शर्मा, सैयद आहया अली, श्रेयांक राज, आर्यन कुमार नायक, राजवीर राणा, तेजस्य मिश्रा, प्रयाग महंता (रजक), सिद्धार्थ राज, सुशांत कुमार (कांस्य) शामिल हैं विशेष रूप से सेंसयी सरजू राम, सेंपई एम प्रशांत, सेंपई मनोरंजन पुष्टि, सेंपई जय मुखी, सेंपई मनोज दास को सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर नमन से संतलाल पाठक, रामकेवल मिश्रा, राघवेन्द्र शर्मा, अखिलेश पांडेय, महेश मिश्रा, रिया मित्रा, टोनी सिंह, शेखर मुखी, कौशिक प्रसाद, सुमन कुमार, शशिकांत कुमार, सचिन शर्मा, राहुल पाल, मनीष,आकाश मुखी, मनू ढोके, अनूज मिश्रा, विवेक मिश्रा एवं अन्य मौजूद रहे‌।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलता मंगेशकर के निधन पर भरत सिंह ने जताया शोक देश ने एक स्वर कोकिला खो दिया :भरत सिंह
    Next Article जहांगीरपुर पंचायत समेत कई जगह माँ सरस्वती का पूजा अर्चना कर मूर्ति विसर्जन भी कर दिया गया

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.