Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी अंचल अधिकारी अपने पोषक क्षेत्र के लैंपस का करेंगे औचक निरीक्षण:उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    सभी अंचल अधिकारी अपने पोषक क्षेत्र के लैंपस का करेंगे औचक निरीक्षण:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक, बिचौलियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने तथा योग्य किसानों से धान अधिप्राप्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    सभी अंचल अधिकारी अपने पोषक क्षेत्र के लैंपस का करेंगे औचक निरीक्षण… उपायुक्त

    प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को प्रतिदिन लैंपस का विजिट करने का दिया गया निर्देश

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री सूरज कुमार द्वारा धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, डीपीएम JSLPS आदि शामिल हुए। उपायुक्त ने कहा कि धान अधिप्राप्ति में अबतक काफी खराब प्रदर्शन है इसमें जल्द तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होने स्पष्ट कहा कि बिचौलियों को चिन्हित करते हुए नियम संगत कार्रवाई करें तथा योग्य किसान ही लैंपस में धान बिक्री कर पायें इसे सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि धान अधिप्राप्ति को लेकर अगर लैंड रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित अंचल अधिकारी पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    जिला में धान अधिप्राप्ति को लेकर सभी चिन्हित मिलर को पूर्व में ही अपने परिसर में कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया था जिसके फीड की मांग उपायुक्त द्वारा की गई। उपायुक्त द्वारा सभी अंचलाधिकारी को अपने पोषक क्षेत्र के लैंपस में औचक छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को जनसेवक तथा कृषक मित्र से योग्य किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने में सहयोग लेने का निर्देश दिया गया तथा इस संबंध में किसानों के बीच जागरूकता लाने की बात कही गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी को हर दूसरे दिन प्रति लैंपस में कितने मात्रा में धान अधिप्राप्ति हुई है इसकी समीक्षा करने का निर्देश देते हुए अधतन प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को अपने पोषक क्षेत्र के लैंपस का प्रतिदिन निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया ।

    खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में धान अधिप्राप्ति हेतु अधिकतम सीमा प्रति किसान 200 क्विंटल निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने कहा कि किसानों को निबंधन हेतु जागरूक करें तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों का निबंधन करवाना सुनिश्चित करें। निबंधन के समय किसानों से विभाग द्वारा निर्धारित फोटो युक्त पहचान पत्र, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, बैंक खाता एवं कृषि कार्य हेतु प्रयुक्त भूमि का रकबा (खाता संख्या एवं प्लॉट नंबर सहित) आदि प्राप्त किया जाएगा। निबंधित सभी किसानों के आवश्यक कागजात जिला आपूर्ति कार्यालय के द्वारा ई – उपार्जन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।

    सभी लैंपस प्रबंधकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को सुनिश्चित करना है कि रजिस्ट्रेशन कराने में किसी प्रकार की कोताही ना बरतें। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं सभी लैंपस केंद्रों के प्रबंधकों को निदेशित किया कि धान अधिप्राप्ति के कार्यों का सुचारु रुप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए तेजी लाएं एवं किसानों को लैंपस केंद्रों में धान अधिप्राप्ति करने हेतु प्रोत्साहित करें तथा धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य को शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करें।

    बैठक में उपायुक्त के कार्यालय कक्ष से जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री विजय प्रताप तिर्की, जिला कृषि पदाधिकारी, डीपीएम JSLPS शामिल हुए तथा सभी प्रखंड विकास, अंचलाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतारी विक्रेता के सर्वे करने के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
    Next Article बारीडीह में न्यू सन-मून बॉयज क्लब के पूजा पंडाल का दिनेश ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.