Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में तंबाकू उत्पादों पर कानून में प्रस्तावित बदलावों को वापस ले सरकार- डॉ अजय
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में तंबाकू उत्पादों पर कानून में प्रस्तावित बदलावों को वापस ले सरकार- डॉ अजय

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में तंबाकू उत्पादों पर कानून में प्रस्तावित बदलावों को वापस ले सरकार- डॉ अजय

    कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा कि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है कि तम्बाकू उत्पादों को बेचने के लिए एक अलग व्यापार लाइसेंस होना अनिवार्य है। जिन दुकानों में तंबाकू वाले उत्पाद बिकेंगे, वहां टॉफी, कैंडी, बिस्कुट, चाय, कोल्ड ड्रिंक्स या किसी तरह के खाद्य व पेय पदार्थ की बिक्री नहीं की जा सकेगी। ऐसे संशोधित कानून से तंबाकू उत्पाद बेचने वाले छोटे खुदरा विक्रेताओं की आजीविका पर हमला होगा।

    डॉ अजय ने कहा कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन और कारोबारी बंदिशों और उसके बाद आर्थिक स्थिति के बिगड़ने के चलते छोटे खुदरा कारोबारियों की दशा खराब है और आगे कोई भी विपरीत नीति उनके कारोबार को अस्थिर करेगी और यह ताजा हमला विनाशकारी होगा। फिलहाल झारखंड में करीब 10 लाख तंबाकू उत्पाद बेचने वाले छोटे खुदरा विक्रेता हैं और इस तरह के सख्त कानून निश्चित रूप से उनकी आजीविका को प्रभावित करेगा।

    अत: मुख्यमंत्री संबंधित विभाग को तंबाकू उत्पादों पर कानून में प्रस्तावित संशोधनों को वापस लेने का निर्देश दें, क्योंकि वे अत्यंत कठोर हैं। हमें अपने तंबाकू विक्रेताओं की ऐसी परिस्थितियों में मदद करनी चाहिए, जहां मोदी सरकार के कुप्रबंधन के कारण अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगलवान हिंसा में चीन के 38 सैनिकों की हुई थी मौत, नदी में बहे थे कई जवान, ऑस्ट्रेलिया ने खोली पोल
    Next Article चीन ने गलवान में घायल सैनिक को थमाई ओलंपिक मशाल, अमेरिका ने की निंदा

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.