Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अच्छा है शराब पीकर मर रहे लोग, जनसंख्या कम होगी: ट्रेन में अंडरवियर में घूमने वाले विधायक गोपाल मंडल
    Breaking News Headlines बिहार

    अच्छा है शराब पीकर मर रहे लोग, जनसंख्या कम होगी: ट्रेन में अंडरवियर में घूमने वाले विधायक गोपाल मंडल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल अक्‍सर चर्चा में रहते हैं. कभी ट्रेन में अंडरवियर में घूमने के चलते तो कभी किसी और वजह से. अब उन्‍होंने बिहार में जहरीली शराब के शिकार हुए लोगों को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दे दिया है. इस बयान के लिए सोशल मीडिया में उनकी जमकर आलोचना हो रही है. गोपाल मंडल ने कहा, ‘बॉर्डर सील कर दिए गए हैं इसलिए कम शराब आ रही है. खेत के रास्ते शराब लाई जाती है. ऐसे में बनाई हुई शराब पीएगा कोई तो मरेगा ही.’

    गोपाल मंडल यहीं नहीं रुके. उन्‍होंने यहां तक कह डाला कि लोग मर रहे हैं तो जगह भी तो खाली होनी चाहिए. अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या भी घटेगी. उन्‍होंने कहा, ‘जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोल रहे हैं, मना कर रहे हैं तो फिर आप दारू क्यों पीते हैं? नीतीश कुमार ने पहले ही कहा है कि पीयोगे तो मरोगे. लोग पीते क्यों हैं, मरने ही के लिए, जगह भी तो खाली होनी चाहिए. अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या घटेगी. बॉर्डर सील कर दिए गए हैं इसलिए कम शराब आ रही है. खेत के रास्ते शराब लाई जाती है. गरीब आदमी के लिए ही शराब बंद की गई, ऐसे में बनाई हुई शराब पीएगा कोई तो मरेगा ही.’
    गौरतलब है कि हाल में सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जहरीली शराब से मौतें हुई हैं. करीब दो महीने पहले समस्‍तीपुर, बेतिया और गोपालगंज में जहरीली शराब से करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांगो में बिजली के हाई-वोल्टेज तार ने ली 26 लोगों की जान, मृतकों में अधिकतर महिलाएं
    Next Article आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन कड़े बायो-बबल में होगा, 10 बातों का रखना होगा ध्यान

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.