Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई में नाइट कर्फ्यू खत्म, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे रेस्त्रां-थियेटर, जानें नई गाइडलाइन
    Breaking News Headlines

    मुंबई में नाइट कर्फ्यू खत्म, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे रेस्त्रां-थियेटर, जानें नई गाइडलाइन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. कोविड-19 के मामलों में लगातार कमी आने के साथ ही मुंबई में प्रतिबंधों में और ढील मिली है. शहर में नाइट कर्फ्यू हटा दिया गया है. जबकि मनोरंजन पार्क, रेस्टोरेंट और थिएटर को 50 प्रतिशत क्षमता पर संचालित करने की अनुमति भी दी गई है. वहीं, अब स्थानीय पर्यटन स्थल सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे. कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ साप्ताहिक बाजार सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे.

    मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार, मुंबई में शादियों में खुले मैदान और बैंक्वेट हॉल की क्षमता का 25 फीसदी या 200 जो भी कम हो, तक मेहमान हो सकते हैं. जबकि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अनुमति दी गई है. इसके साथ ही प्रतिस्पर्धी खेलों और घुड़दौड़ सहित ऐसी अन्य गतिविधियों में 25 फीसदी दर्शकों की अनुमति है.
    मुंबई में आज कोरोना वायरस के 803 नए मामले सामने आए है, जबकि सात मरीज़ों की मौत हुई. 1800 मरीज ठीक हुए. शहर में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है. उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर से कमी आने के साथ ही मुंबई और 10 अन्य जिलों में प्रतिबंधों में और ढील दी.

    यहां भी राहत

    नई गाइडलाइन में स्पा और सैलून भी 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू कर दिए गए हैं. अंतिम संस्कार के लिए अब लोगों की उपस्थिति के लिए कोई शर्त नहीं रखी गई है यानी अंतिम संस्कार में जितने भी लोग शामिल हो सकते हैं. चौपाटी, गार्डन, पार्क शुरू कर दिए गए हैं. स्विमिंग पुल, वाटर पार्क 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू रहेंगे. लोकल टूरिस्ट स्पॉट भी आम दिनों की तरह खोले जा सकेंगे.

    शादी-धार्मिक कार्यक्रमों में ये शर्त

    भजन-कीर्तन, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 50 फीसदी लोगों की मौजूदगी को इजाजत दी गई है. शादी के कार्यक्रमों के लिए 25 फीसदी या ज्यादा से ज्यादा 200 लोगों लोगों की उपस्थिति की अनुमति है. खेल के मैदानों में 25 फीसदी लोगों की मौजूदगी है. मुंबई में व्यापारियों और उद्यमियों द्वारा लगातार यह मांग की जा रही थी कि कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही कमी को देखते हुए प्रतिबंधों में ढिलाई दी जाए.

    मुंबई में घट रहे केस

    बता दें कि मुंबई में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है. सोमवार को मुंबई में 45,618 लोगों की टेस्टिंग पर 960 नए केस मिले हैं. 7 महीने बाद मुंबई में कोरोना के नए मरीज इतने कम आए हैं. इससे पहले 4 जून 2021 को कोरोना के 968 मरीज मिले थे. सोमवार को पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 2.1 प्रतिशत तक पहुंच गया है. हालांकि रविवार को पॉजिटिविटी रेट 2.5 प्रतिशत था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाल्या और नीरव मोदी अगर पैसे देने को तैयार तो मामला रफा-दफा करने का विचार क्यों नहीं : सुप्रीम कोर्ट
    Next Article वार्ड सचिव का हुआ गठन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.