Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साढू से पहले हाल चाल जाना फिर किया जानलेवा हमला
    Uncategorized

    साढू से पहले हाल चाल जाना फिर किया जानलेवा हमला

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJanuary 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गोली नहीं लगी तो धारदार हथियार से प्रहार कर जान लेने का किया प्रयास,हालात नाजुक

    संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
    वीरपुर ,बेगूसराय: वीरपुर थाना क्षेत्र के कारीचक गांव में शुक्रवार की शाम मो खुर्शीद अपने ही साढू की जान का दुश्मन बन गया। उसने अपने बड़े साढू 44 वर्षीय मो शमशीद पर जानलेवा हमला कर उसे गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया।पहले उससे हाल चाल जाना फिर उस पर गोली चलाई,गोली नहीं लगने के बाद उसके ऊपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी जान लेने की कोशिश की। इस मामले में शनिवार को थाने में एफआईआर दर्ज की गई। इसके अनुसार घटना शुक्रवार को करीब साढ़े 5 बजे बभनगामा गांव स्थित बघमरिया पोखर के पास हुई। उस समय मो शमशीद अपनी दुकान के लिए अंडा खरीदकर बभनगामा से लौट रहा था। तभी पोखर के पास पहले से घात लगाए मो खुर्शीद ने उसे रोका और हाल चाल जानते हुए पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी। हालांकि गोली उसे नहीं लगी और बगल से निकल गई। तब उसने धारदार हथियार निकाल लिया और उससे प्रहार करने लगा। इसमें वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने जब देखा तो मो खुर्शीद को भागने के दौरान खदेड़ कर पकड़ लिया। एफआईआर में मो शमशीद ने कहा है कि मो खुर्शीद उस पर शक करता है कि उसकी पत्नी से उसका अवैध सम्बन्ध है। उसकी पत्नी किसी भी मर्द से बात करती है तो वह शक करने लगता है। इसी शक के रोष में उसने जानलेवा हमला किया। शमशीद ने उसके आरोप को गलत बताया है। इधर जख्मी को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हमला करने वाले मो खुर्शीद को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथाना परिसर में लगाया गया जनता दरबार,दो मामले निष्पादित
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सह विधायक जमशेदपुर प एक करोड़ 87 लाख के उपयोगी मशीन मानगो नगर निगम क्षेत्र की जनता को किया समर्पित:बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.