Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » TCS ने रचा इतिहास, बनी दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान आईटी ब्रांड
    Breaking News Business Headlines

    TCS ने रचा इतिहास, बनी दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान आईटी ब्रांड

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी मूल्यवान आईटी ब्रांड बन गई है. दुनिया की टॉप-25 कंपनियों में टीसीएस के अलावा पांच अन्य भारतीय आईटी कंपनियां भी जगह बनाने में कामयाब रहीं. ब्रांड मूल्यांकन करने वाली कंपनी ब्रांड फाइनेंस ने एक रिपोर्ट में बताया कि दुनिया की सबसे मूल्यवान आईटी ब्रांड की सूची में इन्फोसिस तीसरे स्थान पर कायम है. इसके अलावा, आईटी क्षेत्र की चार अन्य बड़ी घरेलू कंपनियों ने भी टॉप-25 में अपनी स्थिति मजबूती से बनाए रखी है. विप्रो सातवें, एसचीएल आठवें, टेक महिंद्रा 15वें और एलटीआई 22वें स्थान पर हैं.

    एसेंचर इस साल भी सबसे मजबूत ब्रांड

    एसेंचर दुनिया की सबसे मूल्यवान और मजबूत आईटी सर्विस ब्रांड बनी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी ब्रांड वैल्यू 36.2 अरब डॉलर है. एसेंचर 2021 में भी सबसे मूल्यवान और मजबूत आईटी सर्विस ब्रांड थी. टीसीएस ने पिछले वर्ष के मुकाबले 12 फीसदी और 2020 की तुलना में 24 फीसदी वृद्धि की है. उसकी ब्रांड वैल्यू 16.8 अरब डॉलर है.

    भारतीय आईटी कंपनियों ने अमेरिका को पीछे छोड़ा

    भारत की विभिन्न आईटी सर्विस ब्रांड ने 2020 से 2022 के बीच 51 फीसदी की औसत वृद्धि की. इस दौरान अमेरिका की आईटी कंपनियों की ब्रांड में सात फीसदी की गिरावट आई. यही वजह है कि अमेरिकी कंपनी आईबीएम 2022 की सूची में दूसरे स्थान से खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गई है. उसकी ब्रांड वैल्यू 16.05 अरब डॉलर से घटकर 10.5 अरब डॉलर रह गई है.

    इन्फोसिस सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी

    सूची में तीसरे स्थान पर कायम इन्फोसिस दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ते आईटी सेवाप्रदाता ब्रांड के रूप में उभरी है. पिछले वर्ष की तुलना में उसकी ब्रांड वैल्यू 52 फीसदी और 2020 की तुलना में 80 फीसदी बढ़ी है. 2022 में उसकी ब्रांड वैल्यू 12.8 अरब डॉलर है.

    टीसीएस पर ग्राहकों का भरोसा

    टीसीएस की मुख्य विपणन अधिकारी राजश्री आर ने कहा कि यह रैंकिंग कंपनी के लिए एक अहम पड़ाव है. यह बाजार में कंपनी की बढ़ती प्रासंगिकता और ग्राहकों के लिए उसके नवोन्मेष एवं परिवर्तन की पुष्टि करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका
    Next Article पुलिस का खुलासा- रेल इंजन में आग लगाने की फिराक में थे प्रतियोगी छात्र, 6 पुलिसवाले भी सस्‍पेंड

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.