Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनटीपीसी एवं आरआरबी अभ्यर्थियों का आंदोलन जायज है,उन पर लाठीचार्ज करना सरकार की विद्यार्थियों के प्रति दमनात्मक नीति है : अमीन हमजा
    Uncategorized

    एनटीपीसी एवं आरआरबी अभ्यर्थियों का आंदोलन जायज है,उन पर लाठीचार्ज करना सरकार की विद्यार्थियों के प्रति दमनात्मक नीति है : अमीन हमजा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJanuary 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय : रेलवे ने NTPC के CBT 1 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। लेकिन इस परिणाम को लेकर रेलवे अभ्यर्थियों में नाराजगी है।पहले तो अभ्यर्थी लगातार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों की मदद से छात्र अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे।
    इन तमाम तरह के सोशल मीडिया और डिजिटल आंदोलन से जब सरकार ने अभ्यर्थियों के मांगों को नहीं सुना तो अंत में छात्र अपने सवालों को लेकर राजेंद्र नगर टर्मिनल और आरा के रेलवे ट्रैक पर उतर गए। उपर्युक्त बातों की जानकारी अपने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत कैंटीन चौक पर किए जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा ने कहा। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थीयों का साफ कहना है कि रेलवे ने उनके साथ छलावा किया है,जिसके कारण उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई है।
    रेलवे के कहे अनुसार रिजल्ट नहीं आया,
    रिजल्ट में कई त्रुटियां हैं,विज्ञापन के मुताबिक परिणाम जारी नहीं किया और दूसरी बात यह है कि एक ही छात्र का चयन कई क्षेत्रीय बोर्ड में किया गया,स्कोर कार्ड और कटऑफ तैयार करने में भी गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि 35 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए रेलवे में साल 2019 में एनटीपीसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था इस पर कहीं से भी रेलवे बोर्ड और सरकार अडिग नहीं रही जिसके कारण अंत में अभ्यर्थियों को रेलवे ट्रैक पर उतरना पड़ा। अभ्यर्थियों की मांग जायज है और सरकार अविलंब इसे माने।
    एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार एवं छात्रा जिला संयोजिका अप्सरा कुमारी ने कहा कि अभ्यर्थियों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिसीय बर्बरता निंदनीय है। अगर उनकी मांगों को पूरा नही किया गया तो हमारा संगठन देश भर में अभ्यर्थियों के समर्थन मे आंदोलन छेड़ेगा। राज्य कार्यकारिणी सदस्य किशोर कुमार एवं राज्य परिषद सदस्य शमां प्रवीण ने कहा कि पुलिस आंदोलनकारी छात्रों को लगातार लाली पॉप की तरह कह रहे थे कि आप की मांगों को मान लिया गया है आंदोलन समाप्त कर दो,छात्र इस बात पर अड़े थे की जो बात आप मौखिक कह रहे हैं उसे लिखित दे दीजिए लेकिन रेलवे पुलिस और सिटी एसपी उन अभ्यर्थियों को लिखित नहीं दे पाए और आंदोलनकारी डटे रहे। लिखित दे देते तो आंदोलन खत्म हो सकता था, लेकिन उन्होंने शांतिपूर्ण छात्रों पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज करके सरकार की छात्रों के प्रति मानसिकता को दर्शाया है जो काफी निंदनीय है और देश भर के छात्र इसके खिलाफ सड़क पर हैं।कार्यक्रम के दौरान छात्रा नेत्री आरती कुमारी, जीडी कॉलेज इकाई अध्यक्ष अनंत कुमार,एसबीएस कॉलेज कोषाध्यक्ष विपिन कुमार,प्रतीक कुमार, छात्रा नेत्री, रितु कुमारी, जी डी कॉलेज सचिव दुर्गेश कुमार, मोहम्मद सैफ,अकमल, छोटू, निसार,इरशाद,तान्या,साक्षी,ऋतु, पूजा इत्यादि थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय गणतंत्र के सूरज की चमक
    Next Article लजयंती पर शिद्दत से याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस नेताजी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो : एआईएसएफ

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.