Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जर्मनी की हीडलबर्ग यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, एक महिला की मौत, हमलावर ने भी कर ली खुदकुशी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    जर्मनी की हीडलबर्ग यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, एक महिला की मौत, हमलावर ने भी कर ली खुदकुशी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हीडलबर्ग. दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी के हीडलबर्ग यूनिवर्सिटी के एक व्याख्यान सभागार में सोमवार को एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए. इसके बाद हमलावर ने खुद की भी जान ले ली. पुलिस ने यह जानकारी दी है. क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख सीगफ्राइड कोलमार ने बताया कि 18 वर्षीय संदिग्ध हमलावर विश्वविद्यालय में जीव विज्ञान का छात्र था. वह जर्मनी का नागरिक था और उसका कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं है. उन्होंने बताया कि उसने गोलीबारी से ठीक पहले अपने पिता को फोन पर संदेश भेजा था कि लोगों को सजा दी जाएगी.

    सीगफ्राइड कोलमार ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हमला क्यों किया गया था. लेकिन संदिग्ध अतीत में एक मनोवैज्ञानिक बीमारी से पीड़ित रहा है. हमलावर का शव अधिकारियों को बाहर मिला है. उसके पास से दो हथियार और गोला-बारूद भी मिले हैं. पुलिस ने हमले में मारी गई महिला की पहचान 23 वर्षीय जर्मन नागरिक के रूप में की है. घटना में दो जर्मन महिलाएं और एक जर्मन-इतालवी व्यक्ति घायल हुए हैं.

    वहीं जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया है. हीडलबर्ग, फ्रैंकफर्ट के दक्षिण में स्थित है और वहां लगभग 1,60,000 लोग रहते हैं. वहां स्थित विश्वविद्यालय जर्मनी के सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक है. साथ ही देश के कई लोगों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर भारत पर कोहरे की मार, आज भी दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट
    Next Article जम्मू-कश्मीर पुलिस में महिलाओं को मिलेगा 15% आरक्षण, उपराज्यपाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.